{"_id":"6798b54a0a8e8631aa0ffeec","slug":"damoh-due-to-old-enmity-an-old-man-was-attacked-with-a-sword-and-his-three-fingers-were-chopped-off-the-injured-man-kept-his-fingers-in-a-packet-and-demanded-action-damoh-news-c-1-1-noi1223-2566118-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: तलवार से हमला कर युवकों ने काट दी तीन उंगलियां, वृद्ध ने पैकेट में रखकर पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: तलवार से हमला कर युवकों ने काट दी तीन उंगलियां, वृद्ध ने पैकेट में रखकर पुलिस से लगाई गुहार
Tue, 28 Jan 2025 08:23 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 08:23 PM IST
सार
वृद्ध ने आरोप लगाया कि मदन और चंदन सिंह ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ के बाद उन पर हमला किया। वृद्ध अकेले हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायल वृद्ध।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत परसोरिया गांव में सोमवार रात एक वृद्ध पर गांव के कुछ लोगों ने तलवार से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ की तीन उंगलियां कट गईं। वृद्ध को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल एक पैकेट में इन उंगलियों को रखकर आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगा रहा है, क्योंकि वह अकेला है उसकी मदद करने वाला भी कोई नहीं है।
जानकारी के अनुसार परसोरिया निवासी मरू उर्फ आधार सिंह पिता चंदन सिंह 58 पर सोमवार रात रंजिश के चलते मदन और चंदन सिंह ने तलवार से हमला कर दिया। वृद्ध ने बचाव के लिए बाया हाथ आगे कर दिया। हमले में तलवार की धार से वृद्ध के हाथ की तीन उंगलियां कट गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीनों उंगलियां अलग हो गईं।
घायल वृद्ध ने बताया कि आरोपियों ने रंजिश के चलते पहले उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की फिर उस पर हमला कर दिया। हमले में उसकी तीनों उंगलियां अलग हो गईं। वह अकेला रहता है। उसका कोई परिजन साथ में नहीं रहता। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।