फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh drought in paddy crop Due to disease, farmer drank pesticide in shock

Damoh News: धान की फसल में लगा सूखारोग, सदमे में किसान ने पिया कीटनाशक, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Thu, 14 Nov 2024 04:24 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 14 Nov 2024 04:24 PM IST
सार

दमोह जिले के सलैया गांव में फसल नष्ट होने के सदमे में किसान दान सिंह लोधी ने कीटनाशक पी लिया। पांच एकड़ में धान की फसल सूखने से कर्ज और परिवार के भरण-पोषण की चिंता में डूबे किसान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
Damoh drought in paddy crop Due to disease, farmer drank pesticide in shock
जिला अस्पताल में इलाजरत किसान

विस्तार

दमोह जिले के जबेरा तहसील के सलैया गांव में एक किसान ने फसल खराब होने से दुखी होकर कीटनाशक पी लिया। जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय किसान दान सिंह लोधी ने पांच एकड़ भूमि पर धान की फसल लगाई थी, जो सूखा रोग के कारण पूरी तरह नष्ट हो गई। परिवार का भरण-पोषण इसी फसल पर निर्भर था और फसल की उम्मीद में उन्होंने लोगों से उधार लेकर खेती की थी। फसल नष्ट होने से अब उनके पास न तो उधार चुकाने के साधन बचे हैं, न ही परिवार का पेट भरने का सहारा। किसान पर लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए का कर्ज है, जो साहूकारों से लिया गया है।

विज्ञापन

कर्ज न चुका पाने और परिवार के भरण-पोषण की चिंता में दान सिंह ने कीटनाशक पी लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें बुधवार शाम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित किसान के बेटे, लाल सिंह ने बताया कि सूखा रोग के कारण धान की पूरी फसल झड़ गई, जिससे उनके पिता तनाव में आ गए और कीटनाशक पी लिया।

विज्ञापन

गौरतलब है कि इस साल जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक सहित कई क्षेत्रों में सूखा रोग के कारण धान की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। जिले में कई किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है। कृषि विभाग और कृषि वैज्ञानिकों ने प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया और किसानों को छिड़काव आदि के उपाय बताए, लेकिन रोग के बढ़ते प्रकोप से किसानों को राहत नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed