फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Demand for action against accused of murder of former Patharia MLA

Damoh: पथरिया पूर्व विधायक की हत्या के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, परिजन बोले- एक आरोपी एसपी ऑफिस में पदस्थ

Mon, 25 Nov 2024 05:54 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2024 05:54 PM IST
सार

पूर्व विधायक स्वर्गीय मणिशंकर सुमन के परिजनों का आरोप है, एक आरोपी त्रिलोक अहिरवार एडिशनल एसपी के यहां पदस्थ है। इसलिए उसके दबाव में पुलिस इस मामले में जांच नहीं कर रही है। अब एसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
Damoh Demand for action against accused of murder of former Patharia MLA
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से जनसंघ के पूर्व विधायक स्वर्गीय मणिशंकर सुमन की हत्या के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक विधायक के परिजनों ने सोमवार को दमोह एसपी को आवेदन दिया है। उन्होंने एसपी को बताया कि 2010 में उनके पिता की हत्या हुई थी, जिसमें तीन आरोपी थे।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, एक आरोपी एसआई त्रिलोक अहिरवाल एसपी ऑफिस में एडिशन एसपी के स्टेनो के रूप में सेवाए दे रहा है। सात साल पहले इस मामले में जिला न्यायालय ने फिर से विवेचना के आदेश दिए थे। लेकिन कोतवाली में फाइल धूल खा रही है। परिजनों का यह भी आरोप है कि एक आरोपी त्रिलोक एडिशनल एसपी के यहां पदस्थ है। इसलिए उसके दबाव में पुलिस इस मामले में जांच नहीं कर रही है। अब एसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


जनसंघ से विधायक रहे स्वर्गीय मणिशंकर सुमन के बेटे अशोक भारती ने बताया कि 2010 में आरोपी प्रेमशंकर अहिरवार, अहिल्याबाई अहिरवार और उनके बेटे त्रिलोक अहिरवाल ने मेरे पिता की हत्या की थी। पहले न्यायालय ने इस मामले को खारिज कर दिया था। लेकिन जब उन्होंने दोबारा सुनवाई के लिए कोर्ट में आवेदन दिया तो जिला कोर्ट ने इस मामले को संदिग्ध मानते हुए इसमें दोबारा विवेचना करने के लिए पुलिस को आदेश दिया था। सात साल से यह फाइल कोतवाली में है, लेकिन इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के बेटे अशोक भारती की मांग है कि इस मामले की विवेचना शुरू की जाए और त्रिलोक अहिरवार को एसपी कार्यालय से हटाया जाए, ताकि निष्पक्षिता के साथ मामले की जांच हो सके। इस मामले में दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी का कहना है कि पहली बार इस मामले की जानकारी उनके सामने आई है। उन्होंने कोतवाली टीआई से कहा है कि फाइल निकलवाए। मैं उसे देखूंगा और जो भी बात सामने आएगी उसके हिसाब से जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि फाइल देखने के बाद यदि जरूरत होगी तो त्रिलोक अहिरवार को यहां से हटाया जाएगा और किसी दूसरे अनुविभाग के अधिकारियों से इस मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed