फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Clue found of family innocent child found injured on railway track child is resident of Chhindwara

Damoh News: रेलवे ट्रैक पर घायल मिले मासूम के परिजनों का लगा सुराग, छिंदवाड़ा जिले का रहने वाला है मासूम

Tue, 03 Sep 2024 05:16 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2024 05:16 PM IST
सार

सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरपीएफ ने इस बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अभी जानकारी मिली है कि मासूम को उनके परिजनों ने पहचान लिया है, जो छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव गांव के हैं। पुष्टि होने के बाद ही बच्चा माता-पिता को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
Damoh Clue found of family innocent child found injured on railway track child is resident of Chhindwara
माता-पिता से बात करता मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में पथरिया के समीप असलाना स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिले मासूम बच्चे के परिजनों का मंगलवार को पता चल गया है। वह छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव गांव के रहने वाले हैं। बच्चे से वीडियो कॉलिंग पर बात होने के बाद वह उसे लेने के लिए रवाना हो चुके है। आरपीएफ ने इस बच्चे को 27 अगस्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके सिर में चोट लगी हुई थी, जिसका डॉक्टर ने इलाज शुरू किया, मासूम की हालत ठीक है और अभी वह जिला अस्पताल में ही है, जिसकी देखरेख कोतवाली टीआई के साथ दमोह सीएसपी और अस्पताल की स्टॉफ नर्स कर रही हैं।

विज्ञापन


बच्चे की उम्र चार साल है और वह अपने परिवार के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा था। बच्चा अपने शहर या गांव का नाम भी नहीं बता पा रहा था। साथ ही वह दमोह में असलाना रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा, इसकी भी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस व अन्य लोगों के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से इस बच्चे की फोटो वायरल की जा रही थी, ताकि इसके परिजनों तक जानकारी पहुंच सके और कोई दमोह पुलिस से संपर्क करे। मंगलवार को दमोह पुलिस से मासूम के परिजनों ने फोटो देखने के बाद संपर्क किया और टीआई आनंद सिंह के सामने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बच्चे से बात करने के बाद परिवार के लोग दमोह के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों के मासूम से रिश्ते की पुष्टि होने के बाद उसे माता-पिता को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरपीएफ ने इस बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जो असलाना के पास रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिला था। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही थी, लेकिन अभी जानकारी मिली है कि मासूम को उनके परिजनों ने पहचान लिया है, जो छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव गांव के हैं। सभी तरह से पुष्टि करने के बाद यदि बच्चा संबंधित परिजनों का होगा तो सौंप दिया जाएगा। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मासूम रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा था और उसे चोट कैसे लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed