फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Bike riders collided head-on one died five people were seriously injured Madiado-Wardha road

Damoh News: आमने-सामने टकराए बाइक सवार, एक की मौत, पांच लोग गंभीर घायल, मडियादो-वर्धा मार्ग पर हुआ हादसा

Wed, 01 Jan 2025 09:24 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 01 Jan 2025 09:24 PM IST
सार

हटा ब्लॉक में आने वाले मडियादो-वर्धा मार्ग पर पाली गांव के पास बुधवार शाम दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Damoh Bike riders collided head-on one died five people were seriously injured Madiado-Wardha road
घटना स्थल पर पड़े घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के हटा ब्लॉक में आने मडियादो-वर्धा मार्ग पर पाली गांव के पास बुधवार शाम दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 और डायल 100 वाहन की मदद से हटा सिविल अस्पताल लाया गया। वहीं, मृतक के शव को सुरक्षित रखवाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आमने-सामने भिड़ी दोनों बाइक की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बाइक सवार पुष्पेंद्र पाल पिता चंदू निवासी पाली ओर शैलेंद्र पिता हरि सिंह यादव मडियादो से पाली अपने गांव जा रहे थे। वहीं, अन्य बाइक पर घनश्याम आदिवासी, बन्दू आदिवासी निवासी जमुनझिरिया और रणधीर आदिवासी निवास से मडियादो की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


वर्धा मार्ग पर दोनों बाइक अपने सामने टकरा गई। इस भिड़ंत में पुष्पेंद्र पाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मडियादो थाना की डायल हंड्रेड और किशनगढ़ से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। मृतक और सभी घायलों को घटना स्थल से उठाकर सिविल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स द्वारा भी युवक की जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। मडियादो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed