फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: A truck loaded with teak hit bike riders returning from a relatives' house, one dead and two critical

Damoh: रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवारों को सागौन से भरे ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत दो गंभीर

Thu, 26 Dec 2024 05:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 26 Dec 2024 05:34 PM IST
सार

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर अभाना के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

विज्ञापन
Damoh: A truck loaded with teak hit bike riders returning from a relatives' house, one dead and two critical
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर नोहटा थाना क्षेत्र के  अभाना के समीप बुधवार रात रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को सागौन से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को शव ग्रह में रखा गया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन


नाईट गस्त कर रहे नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि जबलपुर की ओर से सागौन भरकर आ रहे ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीटी 5442 के चालक ने  अभाना से रिश्तेदारी में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इससे नन्हे पिता कुंजी पटेल (55) निवासी राजा पटना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और शंकर पिता बाबू पटेल (55), नन्हें पिता चेतू पटेल (40) निवासी राजा पटना गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना बुधवार-गुरुवार की रात्रि 1.40 बजे की बताई गई है। 
विज्ञापन


सूचना लगी तो तत्काल मौके पर पहुंचे
शव उठवाकर जिला अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवाया गया और घायलों को जिला अस्पताल भेजा।  ट्रक व क्षतिग्रस्त बाइक को उठाकर थाना परिसर में  रखवाया गया। गुरुवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द किया और मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed