फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh A seven feet long python snake was sitting in the engine of the car

Damoh News: मवेशियों के पास दिखा अजगर, पकड़ने गए तो कार के इंजन को लपेट लिया, ग्रामीणों में दहशत

Thu, 26 Sep 2024 02:27 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 02:27 PM IST
सार

दमोह में अजगर एक कार में घुस गया। उसने इंजन को लपेट रखा था। सर्प विशेषज्ञ ने उसे पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। 

विज्ञापन
Damoh A seven feet long python snake was sitting in the engine of the car
कार से बाहर निकाला गया अजगर

विस्तार

दमोह जिले की हटा तहसील के मडियादो गांव में बुधवार रात एक कार के इंजन में अजगर सांप मिलने से गांव में दहशत फैल गई। घटना के बाद सर्प विशेषज्ञ को बुलाया गया और सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अजगर को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मदन सैनी रात के करीब 12 बजे अपने पालतू मवेशियों को देखने बाहर निकले। उसी समय उन्होंने देखा कि मवेशियों के पास एक अजगर सांप घूम रहा है। मदन सैनी ने तुरंत अपने परिजनों को बुलाया, लेकिन तब तक अजगर पास खड़ी एक कार के अंदर घुस गया। काफी खोजबीन के बाद भी सांप का पता नहीं चला, जिसके बाद सर्प पकड़ने में माहिर नवीन खान को बुलाया गया।  नवीन खान ने जब राजकुमार सैनी की खड़ी कार की जांच की, तो पाया कि अजगर सांप कार के इंजन से लिपटा हुआ था। नवीन खान ने सावधानीपूर्वक अजगर को बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया। बताया गया कि सांप की लंबाई लगभग सात फीट थी।
विज्ञापन


दो दिन पहले इसी स्थान पर ग्रामीणों ने 10 फीट से भी अधिक लंबा अजगर देखा था, जो अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। इसी वजह से गांव के लोग अपने मवेशियों की सुरक्षा के लिए रातभर जागते रहते हैं।मडियादो गांव के समीप जंगली नाला बहता है, जो उफान पर होने के कारण अक्सर विषैले सांप, बिच्छू और अन्य खतरनाक जीव-जंतु बहकर गांव में आ जाते हैं, जिससे ग्रामीणों में भय बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed