फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: After 30 months of cleanliness drive, the picture of ponds has changed

Damoh News: स्वच्छता अभियान के 30 माह पूरे, तालाबों की बदली तस्वीर, कलेक्टर बोले- मेरे बाद भी चलता रहे अभियान

Sun, 05 Jan 2025 03:56 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 05 Jan 2025 03:56 PM IST
सार

कलेक्टर ने अभियान से जुड़े सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और इस मुहिम को निरंतर जारी रखने की अपील की। बेलाताल, फुटेरा तालाब और पुरैना तालाब जैसे स्थान इस अभियान का जीवंत उदाहरण बन गए हैं।

विज्ञापन
Damoh News: After 30 months of cleanliness drive, the picture of ponds has changed
स्वक्षता की शपथ दिलाते कलेक्टर

विस्तार

कलेक्टर सुधीर कोचर के प्रयास से सभी के साथ मिलकर शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को इस रविवार 30 सप्ताह पूरे हो गए। इस अभियान के बाद शहर के कई तालाब की दशा ही बदल गई। स्वच्छता अभियान से जुड़े शासकीय कर्मचारी, शहर के समाजसेवी और छात्रों ने सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर कलेक्टर ने मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और कहा कि मैं यहां पर रहूं या ना रहूं, लेकिन यह स्वच्छता अभियान नहीं रुकना चाहिए यह निरंतर चलते रहना चाहिए।
विज्ञापन


दमोह कलेक्टर कोचर ने 30 सप्ताह पहले शहर के लोगों से अपील की थी कि हम सभी मिलकर शहर को साफ कर सकते हैं और दूसरों को भी इसकी प्रेरणा दे सकते हैं। इसके बाद से कलेक्टर ने प्रशासनिक अमले के साथ शहर के अलग-अलग स्थान पर हर रविवार को सफाई अभियान चलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


स्वक्षता की शपथ दिलाते कलेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर की मुहिम से लोग जुड़ने लगे और कुछ ही सप्ताह में एक टीम तैयार हो गई जो हर रविवार किसी पहले से तय स्थान पर जाकर सफाई अभियान चलाती थी। यह क्रम लगातार चलता जा रहा है और लोगों की संख्या भी इस अभियान में बढ़ती जा रही है। 30 सप्ताह पूरे होने पर कलेक्टर कोचर ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता अभियान रखा और यहां सभी लोगों को फिर से स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। कलेक्टर के इस अभियान से बेलाताल, फुटेरा तालाब और पुरैना तालाब की दशा ही बदल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed