{"_id":"659a26046e4e8e20b40e4665","slug":"cold-day-conditions-persist-in-damoh-for-last-seven-days-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather News: दमोह में सात दिन से बने कोल्ड-डे के हालात, बारिश होने के बाद जन जीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather News: दमोह में सात दिन से बने कोल्ड-डे के हालात, बारिश होने के बाद जन जीवन प्रभावित
Sun, 07 Jan 2024 09:48 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 07 Jan 2024 09:48 AM IST
सार
MP Weather: दमोह में सर्दी का सितम सातवें दिन भी जारी है और हालत यह हैं कि लोगों को धूप भी देखने नहीं मिल रही। दो दिन लगातार बारिश होने के बाद अब कोहरा छाया हुआ है, जिससे ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
सात दिन से बने कोल्ड-डे के हालात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह में सर्दी के सितम से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री पर आ गया जो सामान्य से 5 डिग्री नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री पर आ गया। जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। इस तरह दिन व रात के तापमान में महज 3 डिग्री का अंतर शेष रह गया है।
विज्ञापन
एक जनवरी से मौसम बदला
बता दें कि रविवार सुबह की शुरुआत सर्द हवा और घने कोहरे के बीच हुई। कोहरे के साथ-साथ ओस की बूंदें भी गिर रही है। जिससे सड़कों पर फिसलन बनी हुई है। पूरा शहर कोहरे की चादर में ढका हुआ है और हल्की धुंध बनी है। सुबह 7 बजे दृश्यता केवल 50 मीटर थी। गौरतलब है कि जिले में बीते एक जनवरी से मौसम बदला था, तब से लेकर लगातार सात दिन तक कोल्ड-डे के हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन
