फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   British period of Damoh Hakganj Baranda Shopping Mall collapsed during excavation of construction, two injured

Damoh: ब्रिटिशकालीन हॉकगंज बरंडा शॉपिंग मॉल निर्माण की खुदाई के दौरान गिरा, दबने से दो घायल

Sun, 19 May 2024 08:36 AM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 19 May 2024 08:36 AM IST
सार

दमोह का ब्रिटिशकालीन हॉकगंज बरंडा अनदेखी की भेंट चढ़ने लगा है। बीती रात आसपास की खुदाई में इसका गेट गिर गया। मलबे में दबने से दो लोग घायल हुए हैं। प्रशासन अब कार्रवाई की बात कह रहा है।

विज्ञापन
British period of Damoh Hakganj Baranda Shopping Mall collapsed during excavation of construction, two injured
जेसीबी से मलबा हटाकर दबे लोगों को निकाला गया।

विस्तार

दमोह शहर की प्राचीन ब्रिटिशकालीन इमारत हॉकगंज बरंडा का एक द्वार शनिवाररात करीब 10 बजे शॉपिंग मॉल निर्माण की खुदाई के दौरान ढह गया। इसका मलबा खुदाई कर रही पोकलेन मशीन पर जा गिरा। कई लोगों के दबे होने की आशंका होने से अफरातफली का माहौल बन गया। तत्काल जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मलबे के नीचे दबे दो लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हाकगंज बरंडा के सामने वाले गेट के बाजू से किसी सोनू नामक व्यक्ति द्वारा अपने मकान का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते उसके द्वारा बरंडा के आसपास के क्षेत्र की पोकलेन मशीन से खुदाई कराई गई है। यह काम रात में भी चल रहा था। इसी दौरान रात 10 बजे बरंडा का एक साइड का सामने के गेट का हिस्सा ढह गया और खुदाई कर रही पोकलेन मशीन पर जा गिरा और मशीन मलवे में दब गई। पोकलेन मशीन चालक जितेंद्र पिता बहादुर लोधी (22) व परिचालक सुनील पिता सत्यमान लोधी (18) दोनों निवासी हरईया थाना कैमोर जिला कटनी दोनों मलबे में दबकर घायल हो गए। दोनों को निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


चालक जितेंद्र को सिर व पैर में गंभीर चोट आने पर इलाज जारी है वहीं परिचालक भी घायल है। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और जेसीबी मशीन बुलाकर बरंडा का मलबा निकलवाया और चेक कराया गया कि कोई और व्यक्ति दबा तो नहीं है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर का कहना है कि अधिकारियों को मौके पर भेजा गया था, जो व्यक्ति मलबे में दबे थे वे सुरक्षित हैं। इसकी अगले 48 घंटे में जांच होगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल के आसपास किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई जा रही है। एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि हॉकगंज बरंडा का एक हिस्सा गिरने से दो लोग दबे थे, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरंडा में कभी लगता था कमिश्नर कार्यालय
शहर के गांधी चौक के पास स्थित हॉकगंज बरंडा में ऊंची-ऊंची पत्थरों की तीन इमारतें बनी हैं। इसका निर्माण अंग्रेजी शासन काल में किया गया था। 1861 में मध्य प्रांत का गठन हुआ, उस समय दमोह को जिला बनाया गया। उसी दौरान कमिश्नर हॉक ने दमोह में पत्थरों की तीन अलग-अलग इमारतें बनाई थीं जो तीन ओर से आपस में जुड़ी हुई थीं। जिनमें कमिश्नर बैठते थे। हॉक कमिश्नर द्वारा इन्हें बनवाने के कारण ही यहां का नाम हॉकगंज रखा गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed