{"_id":"64eb4d7fb992954a7a072b63","slug":"bjp-candidate-lakhan-patel-said-if-someone-shows-eyes-to-our-worker-he-will-straighten-them-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: भाजपा प्रत्याशी लखन पटेल एक्शन में, बोले- यदि हमारे कार्यकर्ता को कोई आंख दिखाएगा तो उसे सीधा कर देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: भाजपा प्रत्याशी लखन पटेल एक्शन में, बोले- यदि हमारे कार्यकर्ता को कोई आंख दिखाएगा तो उसे सीधा कर देंगे
Sun, 27 Aug 2023 06:50 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 27 Aug 2023 06:50 PM IST
सार
पथरिया विधानसभा से उम्मीदवार बनाए गए भाजपा प्रत्याशी लखन पटेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। उन्होंने अंदाज अब चर्चा में है। उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ताओं की तरफ आंख उठाएगा तो वह उसे सीधा कर देंगे, चाहें सामने कोई भी हो।
विज्ञापन
लखन पटेल का बयान अब चर्चा में है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के पथरिया विधानसभा से उम्मीदवार बनाए गए भाजपा प्रत्याशी लखन पटेल अब एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। नरसिंहगढ़ में रविवार को आयोजित एक सभा में लखन पटेल ने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं को ये भरोसा दिलाना चाहते हैं कि यदि कोई उनकी तरफ आंख उठाएगा तो वह उसे सीधा कर देंगे, चाहें सामने कोई भी हो। पटेल बोले कि चुनाव आने वाला है, मैं अपने कार्यकर्ताओं को बताना चाहता हूं कि पिछली बार की तरह इस बार भी लोगों के आपके पास फोन आएंगे और धमकी दी जाएगी।
लखन पटेल ने बताया कि जैसे पिछले चुनाव में बार-बार फोन आते थे कि भाजपा का बहुत काम कर रहे हो अपना ध्यान रखना, लेकिन यदि इस बार किसी के पास भी ऐसा कोई फोन आता है, तो वह तत्काल मुझे सूचना दें। मेरे किसी भी कार्यकर्ता को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में और योजनाएं शुरू की जाएंगी। पटेल ने कहा कि भाजपा का नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और इसी उद्देश्य को लेकर हम क्षेत्र में काम करेंगे। बहुत विकास कार्य हुए हैं, लेकिन अभी भी काफी काम बाकी हैं। खास तौर पर शिक्षा के क्षेत्र में अभी बहुत
काम होना है।