{"_id":"659aaa5bf573a0f0f60e283b","slug":"bear-attacks-shepherd-in-damoh-balakot-forest-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: भालू ने चरवाहे पर किया हमला, दस मिनट संघर्ष के बाद भागकर बचाई जान, सिर पर गंभीर चोट, जबलपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: भालू ने चरवाहे पर किया हमला, दस मिनट संघर्ष के बाद भागकर बचाई जान, सिर पर गंभीर चोट, जबलपुर रेफर
Sun, 07 Jan 2024 07:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 07 Jan 2024 07:13 PM IST
सार
गाय लेकर बालाकोट गांव के जंगल में चराने के लिए ले गया था युवक। इसी दौरान भालू ने अचानक उस पर हमला कर दिया। नाखून से सिर और हाथ, पैर में कई जगह घाव कर दिए।
विज्ञापन
भालू के हमले घायल युवक।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
दमोह जिले के जंगलों में जंगली जानवरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसमें भालू काफी अधिक हैं। रविवार की सुबह एक भालू ने बालाकोट के जंगल में चरवाहे पर हमला कर दिया। दोनों के बीच करीब दस मिनट तक संघर्ष हुआ। इस दौरान भालू ने चरवाहे पर नाखून से कई घाव कर दिए। चरवाहा किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भागा और परिजनों को सूचना दी। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे जबलपुर रेफर कर किया गया है।
विज्ञापन
घायल चरवाहे रत्नेश रजक 32 के भाई कीरत रजक ने बताया कि उनका भाई रविवार सुबह गाय लेकर बालाकोट गांव के जंगल में चराने के लिए ले गया था। वहां एक भालू ने उस पर हमला कर दिया और नाखून से सिर और हाथ, पैर में कई जगह घाव कर दिए। कुछ देर तक संघर्ष होने के बाद भाई जान बचाकर भागा और मोबाइल से घटना की जानकारी दी। गांव के लोगों के साथ वह जंगल पहुंचा और भाई को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया। सिर में कई जगह काफी गहरे घाव हैं इसलिए उसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और आर्थिक मदद के रूप में दो हजार रुपये दिए और अच्छे इलाज के लिए भी राशि देने की बात कही।
विज्ञापन
