फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Animal Husbandry Minister inspected crops damaged due to hailstorm, said-100 percent loss to crops

Damoh News: पशुपालन मंत्री ने ओलावृष्टि से खराब फसलों का किया निरीक्षण, बोले- फसलों को 100 प्रतिशत नुकसान

Fri, 10 May 2024 08:46 PM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 10 May 2024 08:46 PM IST
सार

दमोह जिले के पथरिया विधायक और पशुपालन राज्य मंत्री ने कहा कि बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के कारण उड़द और मूंग की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
Damoh News: Animal Husbandry Minister inspected crops damaged due to hailstorm, said-100 percent loss to crops
फसलों का निरीक्षण करते मंत्री पटेल

विस्तार

दमोह जिले में ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। फसलों की नुकसानी का जायजा लेने राज्य मंत्री भी पहुंचे। पथरिया विधायक और पशुपालन राज्य मंत्री ने कहा कि बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के कारण उड़द और मूंग की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


गुरुवार को हुई बारिश के बाद खराब हुई फसलों की जानकारी लगने पर राज्य मंत्री लखन पटेल शुक्रवार को अपने पथरिया विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। क्षेत्र के खोजाखेड़ी, सेमरा, बम्होरी, लुहार्रा, सरखड़ी, मादपुर, पटमोहना, मड़िया गांव का भ्रमण करने के बाद उन्होंने बताया कि बारिश के साथ ओले गिरने से 100 प्रतिशत फसलों को नुकसान हुआ है। गुरुवार को बारिश हुई थी, लेकिन पानी अगले दिन तक खेतों में भरा हुआ है। फसलों का नुकसान साफ तौर पर दिखाई दे रहा है, इसलिए उन्होंने कलेक्टर को निर्देशित किया है कि वे तत्काल फसलों के नुकसान का आकलन करवाएं। कलेक्टर ने राजस्व टीम को बोल दिया है और शनिवार तक सभी जगह का सर्वे पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री पटेल ने कहा कि सर्वे के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से नियम अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि गुरुवार शाम अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और जिले के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed