फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Animal Husbandry Minister angry poor construction of third railway line, said negligence clearly visible

Damoh News: तीसरी रेल लाइन का घटिया निर्माण देख नाराज हुए पशुपालन मंत्री, बोले- साफ दिख रही लापरवाही

Sat, 20 Jul 2024 06:08 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2024 06:08 PM IST
सार

रेलवे के निर्माण कार्यों से जुड़ा एक वीडियो जब पशुपालन मंत्री लखन पटेल तक पहुंचा, तो उन्होंने वीडियो देखकर हैरानी जताई। मंत्री पटेल ने कहा- वीडियो में साफ दिख रहा है कि गड़बड़ी हुई है। इसकी शिकायत अधिकारियों से करूंगा।

विज्ञापन
Animal Husbandry Minister angry poor construction of third railway line, said negligence clearly visible
इस तरह किया गया घटिया निर्माण

विस्तार

दमोह में तीसरी रेल लाइन बिछाने के दौरान रेलवे स्टेशन के रेनोवेशन का काम भी चल रहा है। पथरिया रेलवे स्टेशन अंतर्गत भी काम हो रहा है, इसी तरह के एक काम में ठेकेदार पर गड़बड़ी करने के आरोप लग रहे हैं। इस मामले की जानकारी मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल को लगी तो वह नाराज हुए और निर्माण कार्यों में गड़बड़ी को स्वीकार करते हुए संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई कराने की बात कही।

विज्ञापन


बता दें बीना से दमोह और कटनी रेल मार्ग के बीच तीसरी लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें ठेकेदार के द्वारा कई तरह की लापरवाही की जा रही है। सांप सीढ़ी की तरह बिठाई गई इन रेल पटरी को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ठेकेदार द्वारा कितनी लापरवाह से काम किया जा रहा है। लेकिन, रेल विभाग के जवाबदारों को यह गड़बड़ियां नहीं दिख रही हैं। यहां जो स्ट्रक्चर तैयार किए गए हैं उनमें दरारें आ गई हैं, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नालियों में लोहे का उपयोग नहीं करते हुए सीमेंट भरा जा रहा है। मामले को लेकर ठेकेदार और उनके कर्मचारियों से बात करने का प्रयास किया जाता है तो वह कुछ भी कहने से इनकार कर देते हैं।  
विज्ञापन


रेलवे के निर्माण कार्यों से जुड़ा एक वीडियो जब पशुपालन मंत्री लखन पटेल तक पहुंचा, तो उन्होंने वीडियो देखकर हैरानी जताई। मंत्री पटेल ने कहा- वीडियो में साफ दिख रहा है कि गड़बड़ी हुई है। मैं इसकी शिकायत डीआरएम या उससे वरिष्ठ अधिकारियों को करूंगा, ताकि उचित कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि जिन निर्माण कार्यों में गड़बड़ी की गई है, ठेकेदार से निर्माण कार्य को दोबारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी रेल लाइन बिछाने और नए निर्माण में काफी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। कई काम ऐसे हैं जो बेहद महत्वपूर्ण हैं, उन्हें समय पर हो जाना चाहिए था। लेकिन, वह आज भी अधूरे हैं। सबसे बड़ा उदाहरण घटेरा रेलवे स्टेशन पर देखा जा सकता है, जहां अभी तक ओवर ब्रिज का निर्माण नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed