फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   3 youths riding a bike were hit by an unknown vehicle in Damoh

Damoh: बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन मारी टक्कर, एक ने तोड़ा दम, दो की हालत गंभीर

Sun, 07 Jan 2024 11:33 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 07 Jan 2024 11:33 AM IST
सार

Damoh: दमोह में सड़क हादसे का दर्दनाक मामला सामने आया है। बता दें कि यहां कुआखेड़ा पटेरा मार्ग पर मझगुआ पुलिया के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
3 youths riding a bike were hit by an unknown vehicle in Damoh
बाइक सवार 3 युवकों को अज्ञात वाहन मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कुआखेड़ा पटेरा मार्ग पर मझगुआ पुलिया के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक देवेंद्र प्रजापति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच की शुरू
जानकारी के अनुसार हटा थाना रसोटा गांव निवासी लक्ष्मणिया, नर्मदा पिता जानकी और देवेन्द्र पिता परम कुमार तीनों बाइक पर सवार होकर पटेरा से अपने गांव की ओर आ रहे थे। तभी कुआखेड़ा गांव के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी, जिसमें देवेंद्र बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं उसके दो साथियों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed