फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   14 goats died due to lightning in Damoh

MP News: दमोह में आकाशीय बिजली गिरने से 14 बकरियों की मौत, मां-बेटा सहित एक किसान झुलसा

Sat, 09 Sep 2023 11:41 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 09 Sep 2023 11:41 AM IST
सार

शुक्रवार देर शाम अचानक मौसम में बदलाव हुआ। आंधी पानी के साथ बिजली चमकने लगी। इसी दौरान बकरी चराने गए मां-बेटे आसमानी बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। वहीं, 14 बकरियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
14 goats died due to lightning in Damoh
घटना में घायल व्यक्ति। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र और नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आकाशीय बिजली गिरने से 14 बकरियों सहित तीन लोग झुलस गए। एक किसान की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


किसान की हालत गंभीर 
कुम्हारी थाना के गाता गांव में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरी, जिसमें खेत में काम कर रहा किसान परम पिता खिलान यादव आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में आ गया। किसान को गंभीर हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी रत डॉक्टर आरिफ खान ने इलाज कर हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया है। ग्रामीण विजय सिंह, राजेंद्र प्रजापति व अनिल यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे गाता गांव के खेत में काम कर रहे परम यादव आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन


14 बकरियों की मौत, मां-बेटा गंभीर 
नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवार चौकी स्थित ग्राम हरदुआ मानगढ़ में शुक्रवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से 14 बकरियों की घटना स्थल पर मौत और बकरी चराने गए मां-बेटे चपेट में आ जाने से गंभीर हालत में दमोह जिला अस्पताल में लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बनवार चौकी प्रभारी मनीष यादव, आरक्षक मणिवालिप्पा और कृष्ण कुमार ने पहुंचकर मां-बेटे को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि सम्पत रानी पति कल्लू आदिवासी उम्र करीब 35 वर्ष और बेटा प्रीतम उम्र करीब 14 वर्ष निवासी हरदुआ मानगढ़ (करखो) आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed