फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Youth shot dead for throwing money in Urs, referred to Jabalpur in critical condition

Damoh: उर्स में पैसे लुटाने की बात पर युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

Wed, 21 Jun 2023 04:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 21 Jun 2023 04:55 PM IST
सार

दमोह में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। मंगलवार रात के विवाद के चलते एक परिवार पर हमला किया गया, जिसमें बीच-बचाव करने वाले युवक को गोली लगी है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Damoh: Youth shot dead for throwing money in Urs, referred to Jabalpur in critical condition
दमोह में एक युवक को गोली मार दी गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के कसाई मंडी मुर्शिद बाबा मैदान में धीरे बाबा के उर्स के दौरान मंगलवार रात रुपये लुटाने को लेकर विवाद हो गया था। बुधवार सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति पर गोली चला दी। जिसे  गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया और प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


गोली लगने से घायल दिलशाद पिता शबीब कुरैशी निवासी कसाई मंडी की भांजी गुलअफशा ने बताया रात में उर्स के दौरान मेरे पति और शादाब खान के बीच पैसे लुटाने के दौरान धक्का, मुक्की को लेकर विवाद हो गया था। दोनों को चाकू लगे थे। मामला शांत हो गया था और सब घर चले गए। इसके बाद शादाब और पप्पू टल्ला ने जाकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी। बुधवार सुबह आरोपी लौटे तो फिर हमारे घर में जाकर मारपीट की। इसके बाद जब हम कोतवाली में रिपोर्ट लगाने पहुंचे तो हमें टीआई नहीं मिले इसलिए हम घर वापस आ गए। इसके बाद आरोपित शादाब, पप्पू टल्ला और अन्य लोग घर पहुंचे और फिर से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसी दौरान बीच, बचाव करने के लिए हमारे मामा दिलशाद कुरैशी आए, जिन्हें पप्पू टल्ला ने गोली मार दी। गोली जांघ में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए थे, जहां से उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित पक्ष के बयान लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed