फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Wife hacked to death with a weapon in front of her husband accused consumed pesticide

दमोह: पति के सामने पत्नी की बांका मारकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी ने पिया कीटनाशक; जबलपुर रेफर

Thu, 10 Sep 2026 06:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 10 Sep 2026 06:25 PM IST
सार

दमोह में पति के सामने 30 वर्षीय महिला वर्षा विश्वकर्मा की धारदार बांका से हत्या कर दी गई। आरोपी अज्जू उर्फ अजय दुबे ने वारदात के बाद कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कराया।

विज्ञापन
Damoh: Wife hacked to death with a weapon in front of her husband accused consumed pesticide
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में एक सिरफिरे प्रेमी ने पति और परिजनों के सामने महिला की बांका मारकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद भी कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गंभीर हालत में हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना गुरुवार दोपहर की है।

विज्ञापन

बनगांव निवासी 30 वर्षीय वर्षा विश्वकर्मा अपने मायके आई हुई थी। छतरपुर जिले के भगवा निवासी उसका पति मोनू विश्वकर्मा उसे वापस ससुराल ले जाने के लिए बनगांव आया था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वर्षा, उसका पति और परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला अज्जू उर्फ अजय दुबे वहां पहुंचा और वर्षा से दो मिनट बात करने की बात कही।

विज्ञापन

वर्षा ने उससे सवाल किया तो आरोपी ने पीछे छिपाकर रखा धारदार बांका निकाल लिया और उसकी गर्दन पर दो बार जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल वर्षा की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  ग्वालियर में सवर्ण समाज का संभागीय आंदोलन, यूजीसी नियमों से लेकर सवर्ण आयोग तक उठीं मांगें

बचाव करने पर परिजनों को दी जान से मारने की धमकी
वर्षा पर हमला होते देख उसके पति मोनू और अन्य परिजन बचाव के लिए आगे बढ़े। इस दौरान आरोपी ने उन पर भी हथियार से हमला करने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। बेटे की सुरक्षा को देखते हुए मोनू बच्चे को लेकर एक तरफ हट गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका के पति मोनू ने बताया कि उनकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और उनका एक बेटा है। उन्होंने वर्षा और आरोपी के बीच किसी भी तरह के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने से इनकार किया है।

हत्या के बाद आरोपी ने पिया कीटनाशक
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अज्जू ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की। उसने दावा किया कि दोनों ने एक साथ जान देने की योजना बनाई थी। इलाज के दौरान आरोपी डॉक्टरों का सहयोग नहीं कर रहा था और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed