{"_id":"63121c7e4c148e76544c586e","slug":"damoh-two-youths-wearing-police-uniform-snatched-the-bike-from-the-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: पुलिस की वर्दी पहने दो युवकों ने युवक से छीनी बाइक, चालान काटने के नाम पर कर रहे थे वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: पुलिस की वर्दी पहने दो युवकों ने युवक से छीनी बाइक, चालान काटने के नाम पर कर रहे थे वसूली
Fri, 02 Sep 2022 08:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 02 Sep 2022 08:39 PM IST
सार
दमोह में बदमाश पुलिस की वर्दी पहनकर वारदात कर रहे हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है। एक युवक की बाइक पुलिस वर्दीधारी दो युवकों ने छीन ली। जबकि पुलिस का कहना है कि उनका कोई भी कर्मी बताए गए स्थान पर नहीं गया था। पुलिस अब जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विस्तार
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक युवक से पुलिस की वर्दी पहने युवकों ने बाइक छीन ली। वे उससे चालान के नाम पर डेढ़ हजार रुपये मांग रहे थे, नहीं देने पर बाइक ले गए और थोड़ी दूर जाकर बाइक छोड़कर भाग गए।
जानकारी के अनुसार पथरिया के मेहलवारा गांव में रहने वाले मोहन अहिरवाल ने बताया कि वे गढ़ाकोटा से पथरिया होते हुए अपने गांव जा रहे थे। संजय चौराहे पर पुलिस वर्दी में दो युवक पहले से खड़े हुए थे जिन्होंने उसकी बाइक रोकी, लेकिन वो नहीं रुका। इसके बाद बंडा तिराहा पर वो पान की दुकान पर खड़ा था तभी पीछे से दोनों वर्दीधारी पहुंचे और उसे वापस संजय चौराहे पर ले आए। उन्होंने उसे गालियां दी और कहा कि जब चालानी कार्रवाई चल रही है , तो रुके क्यों नहीं। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने उससे चालान के नाम पर डेढ़ हजार रुपये की मांग की।
रुपये नहीं देने पर वे उसकी बाइक ये कहकर ले गए कि चौकी से बाइक ले जाना। मोहन ने बताया कि जब मैंने भाई से बात कराने की कोशिश की तो वे और गालियां देने लगे। पीड़ित ने पंचायत सचिव डालचंद को घटना बताई। जब भाई पुलिस चौकी जाने के लिए निकला तो बाइक पेट्रोल पंप के पास पड़ी मिली। मोहन घटना के बाद में पथरिया थाने में शिकायत करने पहुंचा। शुक्रवार सुबह पथरिया टीआई रजनी शुक्ला ने बरा चौकी से जानकारी ली, तो पता चला कि वहां का कोई भी पुलिसकर्मी पथरिया में नहीं आया था। पुलिस मामले में जांच कर रही है।