{"_id":"63593e72b5c2a263c670f2a1","slug":"damoh-triple-murder-case-birth-of-daughter-in-victim-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh Triple Murder: उधर जनाजा उठा...इधर पीड़ित परिवार में बेटी का जन्म, कहा- खुशी है, लेकिन कैसे मनाऊं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh Triple Murder: उधर जनाजा उठा...इधर पीड़ित परिवार में बेटी का जन्म, कहा- खुशी है, लेकिन कैसे मनाऊं
Wed, 26 Oct 2022 07:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 26 Oct 2022 07:34 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में दमोह जिले के देवरान गांव में हुए हत्याकांड में तीन लोगों की मौत हो गई और महेश घायल है। जो घायल है, उसकी पत्नी राजबाई ने बुधवार के दिन बेटी को जन्म दिया। उसने कहा, यह खुशी का समय, लेकिन मैं कैसे खुशी मनाऊं।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार की बहू ने बेटी को दिया जन्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले में देहात थाना के देवरान गांव में हुए तीहरे हत्याकांड में पीड़ित परिवार के घर बेटी का जन्म हुआ है। इस घटना में घायल महेश अहिरवार की पत्नी राजबाई ने एक बेटी को जन्म दिया है, जो बिल्कुल स्वस्थ है।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार को महिला अपनी बेटी के साथ घर पहुंची। महिला ने कहा, यह खुशी का समय जरूर है, लेकिन वह खुश कैसे हो सकती है। क्योंकि मेरी सास-ससुर और जेठ की हत्या हो गई और पति घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। जननी वाहन नवजात शिशु और उसकी मां को लेकर गांव पहुंचा, लेकिन वहां चारो ओर मातम छाया हुआ था। परिवार में बच्चे का जन्म होने पर लोग खुशियां मनाते हैं और घर आगमन की कई परंपराएं निभाते हैं, लेकिन जब राजबाई अपनी बेटी के साथ अपने घर देवरान पहुंची तो उसका स्वागत नहीं किया गया, क्योंकि पूरा परिवार दुख में डूबा हुआ है।
विज्ञापन
उस नवजात बच्ची को अभी यह एहसास ही नहीं है कि उसके जन्म के साथ ही उसके दादा- दादी और बड़े पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बेटी को जन्म देने वाली मां का कहना है कि जिन आरोपियों की वजह से पूरा परिवार मिट चुका है। उन्हें कड़ी सजा मिले। राजबाई के यहां बेटी के रूप में तीसरी संतान हुई है., इसके पहले उनकी एक बेटी और एक बेटा भी है।
विज्ञापन
