{"_id":"633ec6b76633415a7d79398e","slug":"damoh-tractor-trolley-full-of-rods-overturned-minor-dies-due-to-being-crushed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबने से नाबालिग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबने से नाबालिग की मौत
Thu, 06 Oct 2022 05:44 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 06 Oct 2022 05:44 PM IST
सार
मामला दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र में आने वाले सागर दमोह स्टेट हाईवे का है। सरदार वल्लभ भाई ओवरब्रिज के समीप लोहे के सरिए भरकर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार 17 वर्षीय किशोर की दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
मध्य प्रदेश के दमोह में दर्दनाक हादसा हो गया। सरीये लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसके नीचे दबने से एक नाबालिग की मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र में आने वाले सागर दमोह स्टेट हाईवे का है। सरदार वल्लभ भाई ओवरब्रिज के समीप लोहे के सरिए भरकर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार 17 वर्षीय दशरथ पिता खुमान पटेल दब गया। इमलीजोग खेजरा का रहने वाला दशरथ ट्रैक्टर पर बैठा था। जैसे ही ट्रैक्टर पलटा तो दशरथ ड्राइवर सीट के नीचे दब गया और ऊपर से सरिए भी आ गिरे।
घटना के बाद ट्रैक्टर में सवार अन्य लोग भाग गए। चालक भी फरार हो गया। हादसे के बाद नाबालिग को सरियों के नीचे फंसा देख स्थानीय लोगों ने सागर नाका चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाबालिग को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।