फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Threat to the forest team of BSP's Dabang MLA , Catch the leopard in 24 hours or else people will kill them with weapons

दमोह: बसपा की दबंग विधायक की फॉरेस्ट टीम को धमकी, तेंदुआ 24 घंटे में पकड़ो नहीं तो हथियारों से मार डालेंगे लोग

Mon, 31 Jan 2022 10:53 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 31 Jan 2022 10:53 AM IST
सार

दमोह जिले के पथरिया से बसपा की विधायक रामबाई सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों को 24 घंटे में तेंदुए को पकड़ने की चेतावनी दी है। विधायक ने कहा कि यदि 24 घंटे में वन अमला तेंदुआ नहीं पकड़ता तो गांव वाले उसे मार डालेंगे। 

विज्ञापन
Damoh: Threat to the forest team of BSP's Dabang MLA , Catch the leopard in 24 hours or else people will kill them with weapons
पथरिया विधायक रामबाई सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने बयानों और क्रियाकलापों की वजह से आये दिन सुर्खियों में रहने वाली दमोह जिले के पथरिया से बीएसपी की दबंग विधायक रामबाई सिंह ने फॉरेस्ट टीम को सरेआम धमकी देते हुए चेतावनी दी है कि ग्रामीण इलाकों में दहशत की वजह बने तेंदुए को वन अमला पकड़े नहीं तो लोग तेंदुए को मार डालेंगे और सरकार प्रशासन ग्रामीणों पर मुकदमा भी दर्ज नहीं कर पाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल विधायक की इस सरेआम धमकी की वजह बीते 5-6 दिनों से क्षेत्र में घूम रहा एक तेंदुआ है, जो कि आधा दर्जन लोगों को घायल कर चुका है। खेतों में घूम रहे तेंदुए की वजह से लोग परेशान हैं। हालांकि जिले के वन अमले के साथ पन्ना  टाइगर रिजर्व की टीम और प्रदेश के कुछ और विशेषज्ञों की टीम तेंदुए के रेस्क्यू के लिए जद्दोजहद कर रही है, लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं रहा है। अब ये दहशत और हालात राजनीति का हिस्सा बन गए हैं। रविवार को परेशान ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा किया तो एक बार फिर विधायक रामबाई ने देवरान गाव में डेरा डाल लिया। तो प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री डॉ रामकृष्ण कुसमरिया भी गावं में पहुंच गए। 
विज्ञापन


विधायक और पूर्व मंत्री ने गावं में ही फॉरेस्ट अफसरों को तलब किया और हालातों की जानकारी ली। गुस्साई विधायक रामबाई ने फॉरेस्ट के अफसरों को धमकी दे डाली की यदि तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता तो गांव के लोग उसे मार डालेंगे। कोई कुछ नहीं कर लेगा। विधायक के तीखे तेवर के बीच इस धमकी के बाद अधिकारी कर्मचारी भी दहशत में आ गए हैं कि कहीं ग्रामीण एक जंगली जानवर को मौत की नींद न सुला दें। अपने तीखे तेवरों को दिखाने के बाद रामबाई ने मीडिया से कहा कि इंसान की जिंदगी और जान की कीमत जानवर की जिंदगी से ज्यादा है, इसलिए जब वन अमला अक्षम साबित हो रहा है तो लोग मजबूरी में कानून को अपने हाथ में ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed