{"_id":"648aa8b9306a5edf15035dca","slug":"damoh-there-was-a-stir-after-getting-medicines-of-expiry-date-on-vip-road-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: VIP रोड पर एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिलने से हड़कंप, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: VIP रोड पर एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिलने से हड़कंप, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को दी सूचना
Thu, 15 Jun 2023 11:29 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:29 AM IST
सार
दमोह के वीआईपी रोड पर बड़ी संख्या में एक्सपाइरी डेट की दवाइयां मिली हैं। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क पर दवाइयां पड़ी देखी, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी, अब पुलिस दवाइयां फेंकने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सड़क पर पड़ी मिली दवाइयां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह शहर के एक्सीलेंस स्कूल के सामने से निकली वीआईपी सड़क पर एक नाली में गुरुवार सुबह एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सैकड़ों की संख्या में यहां दवाइयों के पैकेट पड़े थे। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों ने दवाइयां देखीं, जिसके बाद पुलिस को भी सूचना दी।
सड़क पर पड़ी दवाइयां पैकेट में पैक हैं, इसलिए इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवत: किसी मेडीकल संचालक ने इन दवाइयों को यहां फेंका है। सड़क से निकलने वाले राहगीरों ने जब दवाइयां नाली में पड़ी देखीं तो इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गनीमत रही कि इन दवाइयों को मवेशियों ने नहीं खाया अन्यथा उनकी मौत भी हो सकती थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग भी देखी जा रही है ताकि इस तरह से दवाईयों को फेंकने वाले के बारे में जानकारी मिल सके।