{"_id":"5ec26038608c2b3aab371355","slug":"damoh-the-miscreants-bombed-the-bank-s-atm-absconding-with-guns-police-searching","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमोह: बदमाशों ने बैंक के एटीएम को बम से उड़ाया, बंदूक दिखा कर हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमोह: बदमाशों ने बैंक के एटीएम को बम से उड़ाया, बंदूक दिखा कर हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी
Mon, 18 May 2020 05:00 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 18 May 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में लूट के मकसद से आए बदमाशों ने बैंक के एटीएम को बम लगाकर उड़ा दिया। पुलिस के मुताबिक इस घटना को तीन अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया। यह घटना रविवार की रात गैसाबाद थानाक्षेत्र के हिनौता कला गांव में हुई, जहां एटीएम में रखी नकदी को निकाल कर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब एटीएम के पास पहुंचे, तो बदमाशों ने बंदूक दिखाकर उन्हें डराया और बाइक पर सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन
इस पूरे मामले पर जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) हेमंत चौहान ने कहा कि रविवार की रात करीब नौ बजे तीन अज्ञात बदमाशों ने हिनौता कला गांव के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में विस्फोट किया और नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस इस घटना के बाद से लगातार जांच में लगी है। इस मामले में बैंक अधिकारियों से बात की जा रही है। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगा रही है कि एटीएम में कितनी राशि थी।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
