फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: The elephant threw the drunken youth away with his trunk

Damoh: हाथी को पसंद नहीं आया शराबी, सूंड मारकर दूर फेंक दिया

Sat, 03 Sep 2022 06:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 06:54 PM IST
सार

दमोह में शराब के नशे में एक युवक हाथी से लिपटने जा पहुंचा, तभी हाथी ने सूंड मारकर उसे दूर फेंक दिया। काफी देर तक युवक सड़क पर ही पड़ा रहा, फिर उठकर चला गया। सीसीटीवी में सारा घटनाक्रम कैद हो गया।

विज्ञापन
Damoh: The elephant threw the drunken youth away with his trunk
हाथी के हमले का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें हाथी एक शराबी को सबक सिखाता दिख रहा है। दरअसल शराब के नशे में एक युवक हाथी से लिपटने जा पहुंचा, तभी हाथी ने सूंड मारकर उसे दूर फेंक दिया। काफी देर तक युवक सड़क पर ही पड़ा रहा, फिर उठकर चला गया। सीसीटीवी में सारा घटनाक्रम कैद हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना शनिवार को दमोह के बाराद्वारी कुएं के सामने की बताई जा रही है। एक महावत हाथी लेकर उधर से गुजर रहा था। वहां एक शराबी युवक मौजूद था। उसने हाथी को देखकर उसके पास जाने की कोशिश की तो महावत ने उसे रोका पर वो अनसुनी कर दी।
विज्ञापन


युवक आगे बढ़कर हाथी की सूंड पकड़ने की कोशिश करने लगा। तभी हाथी ने उसे सूंड से धक्का देकर दूर कर दिया। शराबी युवक सड़क पर अचेत होकर पड़ा रहा। हाथी चला गया तो लोगों ने उसे उठाकर एक तरफ कर दिया। शराबी को ज्यादा चोट नहीं पहुंची है। थोड़ी देर बाद युवक उठा और कपड़े झटकारकर चल दिया। सारा घटनाक्रम पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed