फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Sister-in-law had hit slippers, brother-in-law drank poison out of shame

Damoh: भाभी ने मारी थीं चप्पलें, शर्म के मारे देवर ने पी लिया जहर, आरोपी महिला ने ससुर-देवरानी पर भी किया हमला

Sat, 28 Jan 2023 06:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 28 Jan 2023 06:31 PM IST
सार

दमोह में एक युवक ने जहर पीकर जान देने की कोशिश की है। जहर पीने के पीछे वजह बताई जा रही है कि उसकी भाभी ने उसे चप्पलों से पीटा था. आत्मग्लानि वश उसने ऐसा कदम उठाया। 

विज्ञापन
Damoh: Sister-in-law had hit slippers, brother-in-law drank poison out of shame
poision

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने जहर पीकर जान देने की कोशिश की है। जहर पीने के पीछे वजह बताई जा रही है कि उसकी भाभी ने उसे चप्पलों से पीटा था. आत्मग्लानि वश उसने ऐसा कदम उठाया। युवक की हालत गंभीर है और उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानाकरी के अनुसार मामला दमोह जिले के देहात थाना के इमलिया गांव का है। बताया गया कि भानुप्रताप पटेल इमलियां गांव में रहता है। उसकी बड़ी भाभी सरस्वती पटेल और बड़े भाई के बीच विवाद हो रहा था। वह उन दोनों का विवाद सुलझाने गया था। उस दौरान भाभी सरस्वती ने कुछ नहीं कहा, लेकिन शनिवार की सुबह उस पर चप्पलों से हमला कर दिया। इस घटना से वह इतना आहत हुआ कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। भानुप्रताप पटेल ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी ने उसे जान से मरवाने की धमकी भी दी है। 
विज्ञापन


पीड़ित के पिता अशोक पटेल ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। तीनों अलग-अलग रहते हैं। सुबह बड़ी बहू ने छोटे बेटे को चप्पलों से मार दिया। जिससे उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। वह बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए हैं। जहां डाक्टरों ने जबलपुर रेफर कर दिया। वह पैसे लेने के लिए घर गए थे तो बहू ने उन पर और छोटी बहू पर मुगरियों से हमला कर दिया जिसकी रिपोर्ट देहात थाने में दर्ज कराई गई है इसके बाद पुलिस उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए और मामले को जांच में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed