{"_id":"64c91b8b6cddc9b38a09d31d","slug":"damoh-news-youth-ran-away-with-50-thousand-rupees-kept-in-scooty-trunk-outside-hdfc-bank-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: HDFC बैंक के बाहर स्कूटी की डिग्गी में रखे 50 हजार रुपये लेकर भागे युवक, एक पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: HDFC बैंक के बाहर स्कूटी की डिग्गी में रखे 50 हजार रुपये लेकर भागे युवक, एक पकड़ा गया
Tue, 01 Aug 2023 08:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 01 Aug 2023 08:19 PM IST
सार
Damoh News: दमोह जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी हुई है। दो युवक एचडीएफसी बैंक के बाहर खड़ी स्कूटी की डिग्गी में से 50 हजार रुपये लेकर भागने लगे। ऐसे में लोगों ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
स्कूटी की डिग्गी खोलकर देखता हुआ पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह में मंगलवार दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र के टंडन बगीचा स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर खड़ी एक स्कूटी से दो युवाओं ने दिनदहाड़े 50 हजार रुपये निकाल लिए। जैसे ही स्कूटी मालिक ने देखा और वह दौड़ा तो दोनों युवक भाग गए। हालांकि, एक युवक पकड़ा गया, जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा जमकर पीटा गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले किया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि फुटेरा वार्ड चार निवासी मनोज साहू ने बताया कि वह अपने पिता के साथ स्टेट बैंक से एक लाख 80 हजार रुपये निकालकर एचडीएफसी बैंक में जमा करने ले जा रहा था। रुपयों की गड्डी स्कूटी की डिग्गी में रखी थी। वह बैंक पहुंचे और स्कूटी बाहर खड़ी कर दोनों लोग अंदर चले गए। वहां पहले से दो युवक मुंह बांधे खड़े थे, जो डिग्गी से पैसे निकालने लगे। जैसे ही पीड़ित की नजर पड़ी तो दोनों युवक भाग निकले और पीड़ित चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद एक युवक को पकड़ लिया गया, जिसकी स्थानीय लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। लेकिन उसका साथी भाग गया। मनोज ने बताया कि डिग्गी से 50 हजार रुपये गायब हैं। जबकि एक लाख 30 हजार रुपये उसी में रखे मिले। वह युवक को पकड़कर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सुपुर्द कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। स्कूटी से पैसे निकालने की पूरी घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
