फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News Whole village submerged due to heavy rains wall fell on pregnant woman trapped in flood

Damoh: भारी बारिश से पूरा गांव जलमग्न, बाढ़ में फंसी गर्भवती महिला पर गिरी दीवार, रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

Sat, 05 Aug 2023 05:50 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 05 Aug 2023 05:50 PM IST
सार

दमोह का वंशीपुर गांव भारी बारिश के चलते पूरी तरह से जलमग्न हो गया। इस आपदा के बीच एक गर्भवती महिला पर दीवार गिरने से वह घायल हो गई। सूचना मिलने पर SDRF की टीम ने बोट से घायल महिला को गांव से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Damoh News Whole village submerged due to heavy rains wall fell on pregnant woman trapped in flood
घायल महिला का रेस्क्यू करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले का वंशीपुर गांव भारी बारिश के चलते जलमग्न हो गया। इसी बीच एक गर्भवती महिला पर दीवार गिर गई, जिस कारण घायल हो गई। सूचना मिलते ही SDRF ने महिला को रेस्क्यू कर गांव से बाहर निकाला। फिर टीम और स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, नदी तट पर बसे गांव वंशीपुर में भदर नाला में आई बाढ़ से पूरा गांव घिर गया था। हालात यह बने कि नदी किनारे बसा गांव पूरी तरीके से जलमग्न हो चुका था। स्थानीय लोग परिवार के साथ टापू पर बने इस गांव में फंसे हुए थे। गांव का पूरी तरह से सड़क संपर्क टूट गया।
विज्ञापन


इस आपदा के बीच जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह को वंशीपुर गांव के सुखदेव शाह ने बताया कि गांव में एक गर्भवती महिला हेमवती पर मकान की दीवार गिर गई है और वह बाढ़ में फंसी हुई है। उसे मदद की तत्काल आवश्यकता है। जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने SDRF की टीम को बुलाया। टीम ने गर्भवती महिला को बोट से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जबेरा अस्पताल से घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed