फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Damoh News Two-and-a-half-year-old girl charred to death in hut fire

Damoh: जब तक वो झोपड़ी में पहुंचते...तब तक उनकी मासूम बेटी जलकर मर गई, पुलिस जांच कर रही

Sun, 20 Nov 2022 11:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 20 Nov 2022 11:09 PM IST
सार

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत लुकायन के ग्राम बरक्वाइन में दिल-दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां खेत में बनी एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे झोपड़ी में सो रही ढाई साल की मासूम बालिका आग की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
 

विज्ञापन
Damoh News Two-and-a-half-year-old girl charred to death in hut fire
मासूम बच्ची की जलकर मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत लुकायन के ग्राम बरक्वाइन में दिल-दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां खेत में बनी एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे झोपड़ी में सो रही ढाई साल की मासूम बालिका आग की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छतरपुर जिले के बक्सवाहा के गुगवारा गांव निवासी हल्ले लोधी अपने परिवार के साथ बरक्वाइन गांव में एक किसान के खेत पर लकड़ी की झोपड़ी बनाकर रहता था और कृषि कार्य करता था। रविवार दोपहर झोपड़ी में किसान की चार साल की बेटी के साथ उसकी दूसरी ढाई साल की बेटी प्रियांशी लोधी सो रही थी और माता-पिता समीप ही लकड़ियां काट रहे थे। तभी अज्ञात कारणों से अचानक झोपड़ी में आग लग गई और आग से चार साल की बेटी झुलसने लगी तो वह बाहर भागी और माता-पिता को घटना की जानकारी दी। तत्काल माता-पिता मौके पर पहुंचे तब तक पूरी झोपड़ी आग की लपटों में घिर गई और उन्होंने ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया। जब तक ग्रामीणों ने पानी डालकर आग को बुझाया, पूरी झोपड़ी आग में जलकर खाक हो गई और अंदर सो रही ढाई साल की बेटी की आग में झुलसने से मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही मौके पर बटियागढ़ थाना प्रभारी मनीष मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। झोपड़ी में आग कैसे लगी, यह सबसे बड़ा सवाल है। क्योंकि बच्ची के पिता के बताए अनुसार, झोपड़ी के अंदर चूल्हा भी नहीं था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अपनी ढाई साल की बेटी को अपनी आंखों के सामने इस तरह झोपड़ी में जलते हुए देख उसकी मां सहम गई और बेसुध हो गई। दंपत्ति के तीन बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा जो बड़ा है और एक चार साल की बेटी और दूसरी ढाई साल की प्रियांशी थी, जिसकी झोपड़ी में जलने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed