फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News Tree branch fell on father and daughter going by bike

Damoh News: बाइक से जा रहे पिता और बेटी पर गिरी पेड़ की डाल, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

Wed, 10 May 2023 09:16 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 May 2023 09:16 AM IST
सार

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दुकान बंदकर बाइक से घर लौट रहे  पिता और बेटी पर इमली के पेड़ की सुखी डाल अचानक टूटकर गिर गई। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
Damoh News Tree branch fell on father and daughter going by bike
बाइक सवार पर गिरी पेड़ की डाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में हिंडोरिया थाना क्षेत्र के बांदकपुर में मंगलवार की रात दुकान बंदकर बाइक से घर लौट रहे पिता और बेटी पर इमली के पेड़ की सुखी डाल अचानक टूटकर गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


जिन्हें इलाज के लिए गंभीर हालत में परिजनों द्वारा दमोह जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने चेकअप कर अरविंद पिता शंकर गुप्ता 47 साल बांदकपुर निवासी को मृत घोषित कर दिया। बेटी आर्या 12 साल की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन


बांदकपुर निवासी सीतू पंडा ने बताया कि बांदकपुर निवासी अरविंद और उनकी बेटी पर पेड़ की सुखी डाल गिरने से अरविंद की मौत हो गई और बेटी की हालत काफी गंभीर है। इस घटना के बाद पूरे बांदकपुर में शोक है। क्योंकि अरविंद काफी मिलनसार थे और पिता और बेटी के साथ अचानक हुई घटना से सभी हैरान हैं। शव को सुरक्षित शव गृह में रखवाया गया और बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed