फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News Jabalpur GST team raids KGH gutkha company three companies sealed

Damoh News: KGH गुटखा कंपनी पर जबलपुर जीएसटी टीम का छापा, तीन कंपनी सील, 14 घंटे तक चलती रही कार्रवाई

Sat, 20 May 2023 11:56 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 20 May 2023 11:56 AM IST
सार

दमोह जिले के नोहटा स्थित केजीएच गुटखा कंपनी पर जीएसटी टीम ने छापामार कार्रवाई की। लगभग 14 घंटे तक चली कार्रवाई में टीम द्वारा कुछ दस्तावेजों को जब्त किया गया है, वहीं कंपनी को भी सील कर दिया है। 

विज्ञापन
Damoh News Jabalpur GST team raids KGH gutkha company three companies sealed
तीन कंपनी सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह की केजीएच कंपनी में गुटखा और सिगरेट सहित अन्य उत्पाद बनाने का काम किया जाता है। हालांकि, कंपनी के मालिक जीएसटी की टीम के अधिकारियों के समक्ष उपस्थित नहीं हुए और न ही कंपनी से जुड़े कोई दस्तावेज अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किए हैं, जिससे जीएसटी टीम की कार्रवाई का खुलासा नहीं हो पाया।

विज्ञापन


बता दें, यह गुटखा कंपनी कई साल से तंबाकू के उत्पाद बनाने का काम करती है और अभी तक यहां किसी भी अधिकारी ने जांच नहीं की है। लेकिन जीएसटी टीम के द्वारा छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया। वहीं दस्तावेज न मिलने से तीन कंपनी को सील करने की कार्रवाई की गई। भले ही जीएसटी टीम ने कार्रवाई को लेकर कोई जानकारी नहीं दी हो लेकिन मामला साफ है कि यह छापामार कार्रवाई टैक्स चोरी को लेकर की गई है।
विज्ञापन


जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी यहां जांच नहीं की है कि जो खाद्य पदार्थ हैं वह खाने लायक है या नहीं और न ही नारकोटिक्स विभाग ने जांच की। मामला टैक्स चोरी का हो या कुछ और यह तो अधिकारियों के बयान के बाद ही सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed