{"_id":"644396d35e1ad74a07026288","slug":"damoh-news-girl-who-ran-away-from-home-was-found-inside-bus-during-police-vehicle-checking-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: घर से भागी लड़की ने पुलिस को बताया- घर वाले जहां शादी करवा रहे हैं, वो लड़का पसंद नहीं है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: घर से भागी लड़की ने पुलिस को बताया- घर वाले जहां शादी करवा रहे हैं, वो लड़का पसंद नहीं है
Sat, 22 Apr 2023 01:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:42 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में पुलिस वाहन चेकिंग अभियान के समय घर से भागी एक युवती मिल गई, जिसे पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। युवती ने पुलिस को घर से भागने का कारण भी बताया।
विज्ञापन
वाहन चेकिंग पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले में देहात थाना क्षेत्र की एक 22 साल की युवती दो दिन पहले अपने घर से भाग गई थी। परिवार के लोगों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और खुद भी उसकी खोजबीन कर रहे थे। लेकिन शुक्रवार शाम रजपुरा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बस में सवार उस युवती को खोज लिया और उसे देहात थाना को सूचना देकर परिवार को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
रजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया कि वाहनों की चेकिंग चल रही थी। तभी बड़ा मलहरा से आ रही हजारी बस में एक 22 साल की युवती अकेली बैठी हुई थी। संदेह हुआ तो उन्होंने पूछताछ की। युवती ने साफ-साफ बता दिया कि वह अपने घर से भागी है। जब उससे पूछा कि आखिरकार वह घर से क्यों भागी, तो उसने कहा परिवार के लोग जिस लड़के से मेरी शादी करने के लिए कह रहे हैं, मुझे वह पसंद नहीं है। इसके बाद पुलिस ने लड़की को अपने कब्जे में लिया और देहात थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने युवती के परिजनों को खबर दी कि उनकी बेटी मिल गई है। परिवार के लोग काफी खुश हो गए और उसके बाद सभी लोग रजपुरा थाने पहुंचे, जहां पर पुलिस ने युवती को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
