फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News: Drunken husband killed his wife, died on the way to the hospital

Damoh News: शराबी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

Wed, 21 Jun 2023 01:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 21 Jun 2023 01:17 PM IST
सार

दमोह जिले में घरेलु कलह में एक शराबी पति ने अपने पत्नी पर पत्थर पटक दिया। महिला गंभीर रूप से घायल थी उसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Damoh News: Drunken husband killed his wife, died on the way to the hospital
पति ने ली पत्नी की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना के खजरी गांव में मंगलवार रात एक शराबी पति ने अपनी पत्नी के ऊपर पत्थर पटक कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। महिला को जबलपुर ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बता दें, खजरी गांव निवासी 45 वर्षीय कमलाबाई के पति प्रेमलाल बंसल ने उस पर शराब के नशे में पत्थर पटक दिया। रात में खाना खाने के दौरान शराब के नशे में चूर पति ने किसी बात पर पत्नी से झगड़ा शुरू किया। दोनों के बीच कहासुनी हुई, तो पति को गुस्सा आ गया और उसने घर के पास रखे एक पत्थर को महिला के सिर पर कई बार पटका, जिससे वह घायल हो गई। जब तक परिवार और आस-पड़ोस के लोग पहुंचे तब तक शराबी पति वहां से भाग निकला। परिजन महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जबलपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्यारे पति पर 302 का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed