{"_id":"64b7b92671f2e8024d0e8ca3","slug":"damoh-news-bayarma-river-in-spate-due-to-heavy-rains-crossing-the-cattle-flow-then-came-out-safely-video-vira-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: तेज बारिश से उफान ब्यारमा नदी, पार करते मवेशी बहाव में बहा फिर सुरक्षित बाहर आया, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: तेज बारिश से उफान ब्यारमा नदी, पार करते मवेशी बहाव में बहा फिर सुरक्षित बाहर आया, वीडियो वायरल
Wed, 19 Jul 2023 03:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 19 Jul 2023 03:51 PM IST
सार
दमोह की ब्यारमा नदी भारी बारिश के चलते उफान पर है। हाल ही में पुल पर पानी होने के चलते एक मवेशी नदी की तेज धार में बह गया, जो कि कुछ दूर जाकर पानी से निकल गया। सोशल मीडिया पर मवेशी के बहने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पानी में फंसे मवेशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले में लगातार हो रही तेज बारिश से नदी, नाले उफान पर चल रहे हैं, जिससे जरा सी लापरवाही में लोग इन बाढ़ ग्रस्त पुलों को पार कर जान जोखिम में डाल रहे हैं। तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरखेड़ा में तेज बारिश से ब्यारमा नदी उफान पर है। परासई जाने वाले मार्ग पर पुल पर पानी होने से कुछ मवेशी नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान एक मवेशी पुल से पानी की धार में बह गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मवेशी पानी में बहने के बाद नदी से बाहर आ गया।
बरखेड़ा निवासी जवाहर सिंह ने बताया कि परासई जाने का रास्ता तेज बारिश के चलते बंद हो गया है। तेज बारिश के चलते नदी, नाले उफान पर हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पुल पर पानी होने पर एक मवेशी पुल पार करते समय बह गया जो थोड़ी दूर बहकर सुरक्षित बाहर निकल आया। जवाहर सिंह ने कहा कि यदि नदी पर ऊंचाई वाला पुल बना दिया जाए तो समस्या से निजात मिल सकती है। बता दें, कि अभी पुल बना हुआ जो कि बहुत नीचा है, जिससे थोड़ी सी भी बारिश से उफान पर आ जाता है।