{"_id":"6492fa79c0342be7930cce13","slug":"damoh-neelgai-hunter-arrested-with-60-kg-of-meat-forest-staff-action-at-4-am-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: नीलगाय का शिकार करने वाला शिकारी 60 किलो मांस के साथ गिरफ्तार, वन अमले में तड़के 4 बजे की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: नीलगाय का शिकार करने वाला शिकारी 60 किलो मांस के साथ गिरफ्तार, वन अमले में तड़के 4 बजे की कार्रवाई
Wed, 21 Jun 2023 06:56 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 21 Jun 2023 06:56 PM IST
सार
दमोह जिले में नीलगाय का शिकारी गिरफ्तार हुआ है। शिकारी के पास से 60 किलो मांस भी जब्त किया गया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
दमोह में पकड़ा गया शिकारी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में नीलगाय का शिकारी गिरफ्तार हुआ है। बुधवार तड़के 4 बजे वन अमले ने कार्रवाई की है। शिकारी के पास से 60 किलो मांस भी जब्त किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक दमोह जिले के वन परिक्षेत्र सगोनी अंतर्गत बीट कोटा मगरा में नीलगाय का शिकार करने वाले शिकारी को मांस सहित वन अमले ने पकड़ा है। बुधवार सुबह 4 बजे गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। वन अमले ने बताया कि नीलगाय का शिकार कर पटेरा ले जाते वक्त बंजरया नाले पर ग्राम कोटा में आरोपी रमेश सेन निवासी पटेरा को 60 किलो मांस एवं बाइक सहित पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि मेरे साथ शिकार करने में और भी लोग शामिल हैं, जो भाग गए। वनकर्मी फरार शिकारियों की तलाश कर रही है। वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।