फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh Lok Sabha candidate Rahul Singh Lodhi sang the song, Modiji aaye hain song

Mp News: लोकसभा प्रत्याशी राहुल सिंह ने गाया गाना, मोदीजी आए हैं, मोदीजी आाएंगे, दमोह में भगवा लहराएंगे

Sat, 09 Mar 2024 04:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 09 Mar 2024 04:16 PM IST
सार

प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही राहुल सिंह ने अपना दौरा कार्यक्रम शुरू कर दिया। वे लगातार  पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। महाशिवरात्रि पर राहुल सिंह ने पीएम मोदी को लेकर गाया गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Damoh Lok Sabha candidate Rahul Singh Lodhi sang the song, Modiji aaye hain song
गाना जाते भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी का एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे आर्केस्ट्रा की धुन पर मोदीजी आए हैं, मोदीजी आएंगे, दमोह में फिर से कमल खिलाएंगे गाना गा रहे हैं। इस दौरान वीडियो में उनके सहयोगी भी गाना गाते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर जागेश्वर धाम बांदकपुर में भजन संध्या का आयोजन किया गया था। जिसमें मुंबई के गायक कलाकार  संजय शुक्ला अपनी प्रस्तुति दे रहे थे और राहुल सिंह सामने खड़े थे। कुछ देर बाद राहुल ने माइक हाथ में लेकर मोदीजी आए हैं... का गाना शुरू कर दिया, तो उनके साथ खड़े लोग भी यह गाना गाने लगे। बता दें कि मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं, इनमें से 24 सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इसके बाद से प्रत्याशी पूरी तरह से चुनावी रंग में रंगने नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


वरिष्ठ नेताओं से लगातार कर रहे मेल मुलाकात
प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही राहुल सिंह ने अपना दौरा कार्यक्रम शुरू कर दिया। वे लगातार  पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। वे दमोह विधायक और पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया, मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, हटा विधायक उमा देवी खटीक, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के पुत्र अभिषेक भार्गव, केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के भाई हीरा सिंह, सागर विधायक शैलेंद्र सिंह और इसके अलावा कई पूर्व मंत्री और विधायकों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद ले चुके हैं। बड़ा मलहरा क्षेत्र में अपने भाई और पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह के साथ जाकर वहां के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर अपने लिए समर्थन जुटा रहे हैं। केवल इसी सीट पर कांग्रेस की विधायक रामसीया भारती जीती थीं, बाकी अन्य सात विधानसभा पर भाजपा के विधायक हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed