फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Horn entered the bike rider's chest after hitting the cattle, 108 did not come even after an hour

Damoh: मवेशी से टकराने के बाद बाइक सवार के सीने में घुसा सींग, एक घंटे बाद भी नहीं आई 108, इलाज के दौरान मौत

Wed, 09 Aug 2023 10:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 09 Aug 2023 10:35 AM IST
सार

Damoh News: दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर एक बाइक सवार मवेशी से टकरा गया, जिससे उसके सीने में सींग लग गया। हादसे के बाद पीड़ित सड़क पर काफी देर तक तड़पता रहा, बाद में जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Damoh: Horn entered the bike rider's chest after hitting the cattle, 108 did not come even after an hour
मवेशी से टकराने के बाद युवक की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर नोहटा थाना, हथनी तिराहे के पास मंगलवार रात सड़क पर बैठे आवारा मवेशी से एक बाइक सवार टकरा गया। जिसके सीने में मवेशी का सींग घुसने से वह सड़क पर ही गंभीर हालत में तड़पता रहा। 
विज्ञापन


इसी रास्ते से दमोह आ रहे एक बाइक सवार युवक अशोक पटेल ने जब उसे घायल अवस्था में देखा तो 108 वाहन को सूचना दी, लेकिन एक घंटे बाद भी वाहन नहीं पहुंचा। तभी घायल के पास किसी परिचित का फोन आ रहा था, जिसके बाद कॉल रिसीव कर घायल की सूचना परिजनों को दी गई। इसके बाद परिवार के लोग निजी वाहन लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक बृजेश पिता नंद राम चौहान दमोह से अपने गांव हरदुआ मानगढ़ जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में सड़क पर बैठे मवेशी से वह टकरा गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed