फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Elderly killed by crushing stone at the gate of Krishi Mandi in Patharia, police arrested two accused

Damoh: पथरिया में कृषि मंडी के गेट पर पत्थर से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 21 Jun 2023 03:57 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 21 Jun 2023 03:57 PM IST
सार

दमोह के पथरिया में एक बुजुर्ग की पत्थर से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग घर से सुबह चाय पीने के लिए निकला था, इसी दौरान शराब के नशे में दो आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Damoh: Elderly killed by crushing stone at the gate of Krishi Mandi in Patharia, police arrested two accused
वृद्ध की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया में बुधवार सुबह पांच बजे चाय पीने गए बुजुर्ग की दो आरोपियों ने पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों की निशानदेही पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो शराब के नशे में चूर थे उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक पप्पू ठाकुर (50) वार्ड क्रमांक 15 में रहता था। मृतक की बहू द्रोपतीबाई ने बताया कि उन्हें खबर मिली कि उनके जेठ कृषि मंडी गेट के बाहर खून से लथपथ पड़े हुए हैं। जब हम अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने दो युवकों की ओर इशारा करके बताया कि इन्होंने ही पप्पू को मारा है। हमने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन कुछ देर बाद वह नजर से ओझल हो गए।
विज्ञापन


मृतक के भाई घुम्मन ने कहा कि उनके भाई चाय पीने के लिए कृषि उपज मंडी के पास संचालित दुकान पर गए थे। इसी दौरान वहां पर आरोपी शरद अहिरवार और मनीष अहिरवार ने मेरे भाई के साथ पत्थर पटककर मारपीट की और उनकी हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि आरोपियों ने पहले मारपीट करते हुए घसीटा और कृषि मंडी के गेट के बाजू में ले गए और वहां पर सिर पर पत्थर पटक-पटककर उनकी हत्या कर दी। परिजनों की निशानदेही पर टीआई रजनी शुक्ला ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed