फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Dispute between Patharia MLA Rambai Singh Parihar and City Council President case filed

Damoh: पथरिया विधायक और नगर परिषद अध्यक्ष के बीच विवाद, MLA रामबाई ने गनमैन की रिवाल्वर छीनने का प्रयास किया

Tue, 18 Jul 2023 10:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 18 Jul 2023 10:08 AM IST
सार

अपने दबंग अंदाज के चलते अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली बसपा विधायक राम बाई सिंह परिवार एक बार फिर चर्चा में हैं। सोमवार को उनका नगर परिषद अध्यक्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद विधायक समेत तीन पार्षदों पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Damoh: Dispute between Patharia MLA Rambai Singh Parihar and City Council President case filed
विधायक रामबाई की नगर परिषद अध्यक्ष से कहा सुनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया विधानसभा की बीएसपी विधायक रामबाई और पथरिया नगर परिषद अध्यक्ष के बीच कार्यालय में विवाद हो गया। जिसके बाद विधायक ने अपने गनमैन की रिवाल्वर छीनने का भी प्रयास किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने अध्यक्ष की शिकायत पर विधायक सहित तीन पार्षदों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पथरिया विधायक राम बाई सिंह परिहार सोमवार को पथरिया के नगर परिषद कार्यालय पहुंची थीं।  उन पर सड़क निर्माण करने वाले एक ठेकेदार से पांच लाख रुपये मांगे जाने के आरोप लग रहे थे। इसी मामले में नगर परिषद अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा से बातचीत हो रही थी और इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी विवाद हो गया। अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा का आरोप था कि विधायक रामबाई ने ठेकेदार से सड़क निर्माण करने के नाम पर पांच लाख रुपये की राशि की मांग की है। इस बात की जानकारी ठेकेदार ने नगर परिषद अध्यक्ष को दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, लेकिन विधायक रामबाई के सामने ठेकेदार इस बात से मुकर गया तो इस बात को लेकर मामला इतना बढ़ा कि गाली गलौज तक बात बढ़ गई। इस दौरान विधायक  रामबाई सिंह ने अपने गनमैन की रिवाल्वर छीनने का भी प्रयास किया गया। इस बात पर नगर परिषद अध्यक्ष सुंदरलाल विश्वकर्मा भी खड़े होकर लड़ने के लिए उतारू हो गए। इस बीच नगर परिषद सीएमओ ने मामले को शांत करने का प्रयास किया और उपस्थित लोगों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक रामबाई का आरोप है कि नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा सड़क निर्माण में ठेकेदार की मिलीभगत के चलते सड़क का ठीक तरह से निर्माण नहीं किया। जिस पर उन्होंने ठेकेदार से इस मामले में गुणवत्ताहीन सड़क बनाने का आरोप लगाते हुए सड़क को सही तरीके से बनाने की बात कही थी। इसी बात को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष नाराज थे, जिस बात को लेकर विवाद हुआ। वहीं, नगर परिषद अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने विधायक राम बाई परिहार के अलावा  एक भाजपा, एक कांग्रेसी और एक बहुजन समाज पार्टी के पार्षद के विरुद्ध पुलिस थाना पथरिया में मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में एसडीओपी पथरिया वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि विधायक रामबाई एवं तीन पार्षदों के विरुद्ध शासकीय कार्य में व्यवधान, शासकीय दस्तावेज फाड़ने, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed