फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Demonstration of two groups against the rape of a minor, face to face on the caste of the accused

Damoh: नाबालिग से रेप के विरोध में दो गुटों का प्रदर्शन, आरोपी की जाति को लेकर आमने-सामने

Sat, 03 Sep 2022 10:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 10:56 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में दो अलग-अलग गुटों ने विरोध प्रदर्शन किया। दोनों गुटों आरोपी का विरोध कर रहे थे, पर जातिगत टिप्पणी को लेकर दोनों गुटों में शक्ति प्रदर्शन चल रहा था।  

विज्ञापन
Damoh: Demonstration of two groups against the rape of a minor, face to face on the caste of the accused
रेप के आरोपी का पुतला जलाने के लिए दो गुट आमने सामने थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में दो अलग-अलग गुटों ने विरोध प्रदर्शन किया। दोनों गुटों आरोपी का विरोध कर रहे थे, पर जातिगत टिप्पणी को लेकर दोनों गुटों में शक्ति प्रदर्शन चल रहा था।  
विज्ञापन


बता दें कि दमोह के अस्पताल चौराहे पर हिंदूवादी संगठन के सदस्यों ने भारत माता की आरती की थी, इसी स्थान पर जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह लोधी को आरोपी का पुतला दहन करना था, लेकिन अनुमति नहीं मिल सकी। पुलिस ने लोधी गुट को तहसील ग्राउंड में रोक लिया। हिंदूवादी संगठन को भी पुलिस ने वहीं रोक लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। जिला पंचायत सदस्य दृगपाल ने तहसील ग्राउंड में ही प्रशासन को अपना ज्ञापन सौंपा। करीब 4 घंटे के बवाल के बाद दोनों ही संगठन ने विरोध प्रदर्शन करने के बाद आंदोलन खत्म कर दिया। दोनों संगठन रेप के आरोपी का विरोध तो कर रहे थे, पर एक पक्ष द्वारा आरोपी की जाति के बारे में टिप्पणी करने पर दूसरा पक्ष उनके विरोध में उतर आया। 
विज्ञापन


दरअसल आरोपी की जाति को लेकर ओबीसी संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने ब्राह्मण समाज को लेकर विवादित बयान दिया था। इसमें दमोह जिले के अभाना से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य दृगपाल लोधी भी शामिल हैं इन्होंने संत महात्माओं को भी अपशब्द कहे थे। इसके बाद सभी हिंदू संगठन एक हो गए। एसपी डी आर टेनीवार ने कहा की दोनों ही संगठनों ने बिना अनुमति आंदोलन किया है। इसलिए इस मामले की समीक्षा की जा रही है उसके बाद दोनों ही संगठनों पर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed