{"_id":"6422df6d3ce01b1ece004ce5","slug":"damoh-crime-a-young-man-tried-to-rape-a-four-year-old-girl-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh Crime: परिचित युवक ने चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh Crime: परिचित युवक ने चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
Tue, 28 Mar 2023 06:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 28 Mar 2023 06:07 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाला युवक परिचित था। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चार साल की मासूम के साथ एक युवक के द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया, जिसके बाद पीड़ित ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, लेकिन वह आरोपी का नाम नहीं बता पा रही थी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने घटना स्थल के समीप पुलिस के ही लगाए गए सीसीटीवी फुटेज देखे, जिसमें आरोपी की पहचान हो गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी घर के लोगों का पहले से परिचित था।
विज्ञापन
एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक चार साल की मासूम के साथ सोमवार को पहचान के ही एक आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित के द्वारा अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी, लेकिन वह आरोपी का नाम नहीं बता पा रही थी और परिजनों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो आरोपी की पहचान नूर उर्फ नोरूल पिता इकरार कुरेशी 27 साल निवासी बजरिया सात कसाई मंडी के तौर पर हुई। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि आरोपी का पीड़ित के घर आना-जाना रहता था और इसी का फायदा उठाकर उसने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना घटित करने का प्रयास किया। लेकिन सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपी पकड़ा गया।
विज्ञापन
