फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Controversy over the matter of dance in the procession, a young man stabbed another, people came to know when he fell on the ground

Damoh: बरात में डांस की बात पर विवाद, एक युवक ने दूसरे को मारा चाकू, जमीन पर गिरा तब लोगों को पता चला

Mon, 06 Jun 2022 11:24 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 06 Jun 2022 11:24 AM IST
सार

दमोह में बरात में डांस की बात पर दो युवकों में विवाद हो गया। एक ने दूसरे को चाकू मार दिया और भाग गया। घायल युवक जब जमीन पर गिर पड़ा तब लोगों को घटना का पता चला। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
 

विज्ञापन
Damoh: Controversy over the matter of dance in the procession, a young man stabbed another, people came to know when he fell on the ground
दमोह में बरात में नाचने की बात चाकू चल गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में एक ने दूसरे को चाकू मार दिया और भाग गया। विवाद बरात में नाचने की बात पर हुआ था। घायल युवक जब जमीन पर गिर पड़ा तब लोगों को घटना का पता चला। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 
घटना दमोह शहर के इंदिरा कॉलोनी में कोतवाली के ठीक पीछे की है। घायल के परिजनों ने बताया की बिलवारी मोहल्ला से इंदिरा कॉलोनी में मुड़ा समाज की एक बरात पहुंची थी, जिसमें भूपेंद्र चौहान भी शामिल था। बरात लगने के दौरान भूपेंद्र सभी के साथ नाच रहा था, तभी दूसरे बराती संजू रैकवार से उसकी किसी बात पर बहसबाजी हो गई। बहस विवाद में बदल गई। संजू ने चाकू निकाला और भूपेंद्र को मार दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घायल भूपेंद्र जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद लोगों को पता चला कि उसे चाकू लग गया है।
विज्ञापन

 
तत्काल ही परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर रेफर किया गया है। घायल के भाई ने बताया संजू रैकवार से उसका कोई विवाद नहीं है। आखिरकार क्यों उसने चाकू मारा उन्हें समझ नहीं आ रहा। घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed