फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: BSP MLA Rambai punished the bus driver and operator for ear-catching

दमोह: बसपा विधायक रामबाई ने बस चालक और परिचालक को दी कान पकड़ने की सजा

Sun, 23 Jan 2022 05:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Jan 2022 05:00 PM IST
सार

दमोह जिले के पथरिया से बसपा की विधायक रामबाई सिंह ने ऑटो चालकों की शिकायत पर बस चालक और परिचालक को खरी खोटी सुनाई और कान पकड़ने की सजा दी। उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Damoh: BSP MLA Rambai punished the bus driver and operator for ear-catching
पथरिया विधायक रामबाई सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामबाई सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बस चालक और परिचालक को कान पकड़ने की सजा दे रही हैं। दरअसल विधायक रामबाई सिंह से ऑटो चालकों ने शिकायत की थी कि बस चालक और परिचालक उन्हें सवारियां ले जाने नहीं देते और दबंगई के साथ धमकियां भी देते हैं। मामले की जानकारी लगने के बाद विधायक रामबाई ने बस चालक-परिचालक को रोककर खरी-खोटी सुनाई और चेतावनी दी कि ऑटो चालकों को परेशान न किया जाए। साथ ही रामबाई ने मौके पर चालक-परिचालक के कान पकड़वाकर उन्हें सजा भी दी। बता दें कि रामबाई सिंह अपन विधानसभा क्षेत्र में दबंगई करके व्यवस्था को सुधारने का प्रयास कर रही हैं, और इस दौरान उनके सामने जो भी आता है। उसे वे अपने निराले अंदाज में खरी खोटी सुनाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed