फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Big negligence of civil hospital exposed, scissors hanging in umbilical cord and child handed over to relatives

दमोह: सिविल अस्पताल की बड़ी लापरवाही उजागर, गर्भनाल में लटकी रही कैंची और परिजनों को सौंप दिया बच्चा

Tue, 01 Feb 2022 01:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Feb 2022 01:46 PM IST
सार

दमोह जिले के हटा में सिविल अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने एक शिशु का गर्भनाल काटने के बाद उसके गर्भनाल में ही कैंची लटकी छोड़ दी।

विज्ञापन
Damoh: Big negligence of civil hospital exposed, scissors hanging in umbilical cord and child handed over to relatives
नवजात जिसके गर्भनााल में कैंची लटकी थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में एक बच्चे के गर्भनाल में कैंची छोड़ने का मामला सामने आया है। घटना जिले के हटा सिविल अस्पताल की है। सिविल अस्पताल में एक बच्चे का गर्भनाल काटने के बाद नर्स ने उसी में कैंची फंसी छोड़ दी। जब बच्चा बार-बार रोने लगा तो परिजनों ने देखा, जिसके बाद उन्हें घटना की जानकारी लगी। शिकायत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को बुलाकर बच्चे के गर्भनाल में फंसी कैंची को निकाला।   
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम मानपुरा निवासी रामगोपाल लोधी की पत्नी रेखा लोधी (24) को 29 जनवरी को हटा सिविल अस्पताल में डिलेवरी के लिए भर्ती किया गया था। जहां अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने गर्भनाल काटने के बाद शिशु के गर्भनाल में ही कैंची लटकी छोड़ दी। 
विज्ञापन


महिला ने बाथरूम में दिया था बच्चे को जन्म
परिजनों ने रेखा को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती किया था लेकिन नर्सिंग स्टाफ ने महिला की डिलीवरी में समय होना बताया था। इस दौरान जब प्रसूता बाथरूम गई तो करीब 1:30 बजे उसने बाथरूम ही बच्चे को जन्म दे दिया, जिसके बाद अस्पताल स्टाफ ने बच्चे की गर्भनाल काटी लेकिन नर्सिंग स्टाफ ने लापरवाही करते हुए कैंची को बच्चे के गर्भनाल में ही लटका छोड़ दिया और उसे कपड़े में लपेटकर परिजनों को सौंप दिया। घर आने के बाद जब बच्चा लगातार रोता रहा तो परिजनों ने उसका कपड़ा हटाकर देखा तो उन्हें पूरी घटना समझ में आई। परिजनों के शिकायत करने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने कैंची को बच्चे के गर्भनाल से अलग किया। प्रसूता के पति रामगोपाल लोधी ने मामले की शिकायत  SDM से की है। शिकायत में उन्होंने मानसिक और शारीरिक क्षतिपूर्ति दिलाने और लापरवाह लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed