फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Angry farmers jammed due to lack of gunny bags and non-receipt of SMS at paddy procurement centers

दमोह: धान खरीदी केंद्रों पर बारदाने की कमी और एसएमएस नहीं मिलने से नाराज किसानों ने लगाया जाम

Fri, 14 Jan 2022 06:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Jan 2022 06:34 PM IST
सार

दमोह जिले के पटना मानगढ़ गांव में मां दुर्गा धान उपार्जन केंद्र में 3 दिन से बारदाना नहीं है। इससे धान तुलाई नहीं हो पा रही है। किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों ने शुक्रवार को बनवार नोहटा मार्ग पर ट्रैक्टर अड़ाकर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन
Damoh: Angry farmers jammed due to lack of gunny bags and non-receipt of SMS at paddy procurement centers
Damoh: जाम खोलने के लिए किसानोंं से चर्चा करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के जबेरा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पटना मानगढ़ गांव में मां दुर्गा धान उपार्जन केंद्र में 3 दिन से बारदाना नहीं है। इससे धान तुलाई नहीं हो पा रही है। किसान लगातार मांग कर रहे हैं फिर भी सुनवाई नहीं हो रही है। थक-हारकर किसानों ने शुक्रवार को बनवार नोहटा मार्ग पर ट्रैक्टर अड़ाकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


जिले का किसान इन दिनों दिक्कतों का सामना करना रहा है। दरअसल किसान के सामने चारों तरफ से विपत्तियां आ रही हैं। एक तरफ जहां मौसम के अनुकूल नहीं होने से किसान की वर्तमान फसल खराब होने का अंदेशा बढ़ गया है। तो वहीं धान की पैदावार कर धान खरीदी केंद्रों में बेचने जाने वाले किसानों को मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं ऐसे में धान खरीदी केंद्रों में बारदाने की कमी और एसएमएस नहीं मिलने से किसान को सड़कों पर जाम लगाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

किसानों ने बताया कि दमोह जिले के जबेरा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पटना मानगढ़ गांव में मां दुर्गा धान उपार्जन केंद्र संचालित किया जा रहा है। यहां तीन दिनों से बारदाना नहीं है। ऐसे हालात में किसानों को धान तुलाई में परेशानी उठानी पड़ रही है। किसान लगातार मांग कर रहे हैं फिर भी उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जबेरा के विधायक को भी इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन फिर भी बारदाना नहीं मिलने से किसानों ने ट्रैक्टर अड़ाकर बनवार-नोहटा मार्ग को जाम कर दिया। चक्काजाम के हालात निर्मित होने के बाद पुलिस ने पहुंचकर किसानों को समझाइश दी। चौकी प्रभारी ने बारदाना दिलवाने तथा किसानों का एक-एक दाना खरीदने का आश्वासन भी दिया। तब कहीं जाकर किसानों द्वारा जाम खोला गया।


लगातार परेशान हैं जिले के किसान
दमोह जिले का किसान लगातार परेशान है। बीते दिन ही वायरल वीडियो में एक किसान से धान की प्रत्येक बोरी के 100 रुपये लिए जा रहे हैं। किसान मजबूरी में अपनी मेहनत की कमाई को रिश्वत में देने के लिए मजबूर हैं, तो वहीं अब किसानों को बारदाने की कमी से जूझना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि उन्हें बारदाना मिल जाए। उनकी धान तुलाई हो जाए जिसमें वह संतुष्ट है। ऐसा नहीं होने पर ही उनके द्वारा जाम लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed