फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: After two months of marriage, father-in-law started raping, husband and mother-in-law are not ready to accept, police arrested father-in-law

दमोह: शादी के दो महीने बाद से ससुर करने लगा था दुष्कर्म, पति और सास मानने को तैयार नहीं, पुलिस ने ससुर को किया गिरफ्तार

Sat, 02 Apr 2022 04:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 02 Apr 2022 04:21 PM IST
सार

दमोह में बहू से ससुर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कई बार उसका दुष्कर्म हुआ है। उसने पति को इस बारे में बताया तो उस पर ही किसी और प्रेम प्रसंग का आरोप लगा दिया। पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Damoh: After two months of marriage, father-in-law started raping, husband and mother-in-law are not ready to accept, police arrested father-in-law
युवती ने लगाया देहशोषण का आरोप - फोटो : Social Media

विस्तार

बहू ने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। कई बार उसका दुष्कर्म हुआ है। उसने पति को इस बारे में बताया तो उस पर ही किसी और प्रेम प्रसंग का आरोप लगा दिया। पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी सुषमा श्रीवास्तव ने बताया कि दमोह निवासी 23 वर्षीय महिला ने शिकायत कराई थी। उसने बताया मेरा निकाह 11 जनवरी 2020 को दमोह में हुआ था। शादी के बाद दो महीने तो सब ठीक चला। इसके बाद ससुर की नीयत बिगड़ गई। कभी सीने पर हाथ मारते तो कभी किचन में आकर बांहों में भर लेते। पति को बताया, लेकिन उन्होंने आरोप लगा दिए कि मेरा किसी और से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी का फायदा उठाकर ससुर ने कई बार रेप किया।
विज्ञापन


उसने बताया कि शादी के दो महीने बाद से ही सबकुछ बिगड़ गया। जब भी वह घर में अकेली होती, ससुर मेरे साथ रेप करता। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने ससुर की करतूतों के बारे में सास को बताया तो सास बोली- मेरा पति ऐसा नहीं कर सकता। तू झूठ बोल रही है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी 65 वर्षीय ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। वह मैकेनिक है। महिला की 11 माह की एक बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed