फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: After seven years, the skeleton revealed the secret of the murder of the minor

Damoh: सात साल बाद कंकाल ने खोला नाबालिग की हत्या का राज, प्रेम प्रसंग छिपाने के लिए साथियों ने की थी हत्या

Fri, 28 Jul 2023 05:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 28 Jul 2023 05:30 PM IST
सार

2016 में लापता हुए अनिकेत मिश्रा के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। उसे उसी के साथियों ने मारकर दफना दिया था। सात साल बाद पुलिस को क्लू मिला और मामले का खुलासा किया गया। 

विज्ञापन
Damoh: After seven years, the skeleton revealed the secret of the murder of the minor
दमोह पुलिस ने आरोपियों के बताए स्थान से कंकाल निकाला है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले की हटा पुलिस ने सात साल पहले 2016 में लापता हुए अनिकेत मिश्रा के कंकाल को जमीन खोदकर बाहर निकाला, जिससे हत्या का राज खुल गया। दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह ने गुरुवार को इस हत्याकांड का खुलासा किया। 
विज्ञापन


बता दें कि कमला नेहरू वार्ड निवासी 15 साल का अनिकेत पिता कैलाश मिश्रा हटा में चल रहे बुंदेली मेले में अपने साथियों के साथ घूमने गया था, लेकिन लौटकर घर नहीं आया। लापता किशोर की गुमशुदगी की रिपोर्ट हटा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में अनिकेत की तलाश में पुलिस टीम गई, लेकिन वो नहीं मिला। लापता अनिकेत के परिवार वाले भी हार मान चुके थे, लेकिन हटा पुलिस ने हार नहीं मानी। उस वक्त के  हटा थाने के टीआई वीरेंद्र बहादुर सिंह वर्तमान में हटा एसडीओपी के पद पर हैं। उनके द्वारा लगातार इस मामले में पतासाजी की गई और 26 जुलाई को नाबालिग का कंकाल बरामद कर इस हत्या का राज खोल दिया।
विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक सतीष साहू नशे में चूर होकर अनिकेत की हत्या करने की बात कह रहा है। पुलिस ने फिर एक बार सतीष और टीकाराम दोनों को थाने में बुलाया। सख्ती से पूछताछ की तो पुलिस के होश उड़ गए। दोनों ने स्वीकार किया कि अनिकेत की सात साल पहले चाकू से हत्या कर हटा के गौरीशंकर मंदिर से लगे जंगली इलाके में लाश को जमीन में  दफना दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग की भनक लगने पर की गई थी हत्या 
पुलिस ने आरोपियों की बताई जगह की खुदाई की तो वहां से कंकाल के अवशेष मिले हैं। इससे साफ हो गया कि अनिकेत की हत्या कर उसे दफनाया गया है। आरोपियों ने बताया कि अनिकेत को आरोपी टीकाराम विश्वकर्मा के एक लड़की के साथ अनैतिक संबंध होने की जानकारी थी और इसे लेकर वो लोगों से चर्चा करता था। टीकाराम का राज न खुले जिस वजह से दोनों अनिकेत को बुंदेली मेला घुमाने के बहाने ले गए और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed