फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: A young man died due to electrocution while repairing the village's electricity

Damoh: गांव की बिजली सुधारे वक्त करंट लगने से युवक की मौत, लाइनमैन पर लाइट चालू करने के आरोप

Mon, 03 Apr 2023 03:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 03:44 PM IST
सार

गांव की बिजली आठ दिन से बंद थी, गांव का एक युवक उसे सुधारने की कोशिश कर रहा था। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। आरोप है कि लाइनमैन ने बिजली सप्लाई उसी वक्त चालू कर दी।

विज्ञापन
Damoh: A young man died due to electrocution while repairing the village's electricity
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

गांव की बिजली आठ दिन से बंद थी, गांव का एक युवक उसे सुधारने की कोशिश कर रहा था। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। आरोप है कि लाइनमैन ने बिजली सप्लाई उसी वक्त चालू कर दी। परिजनों के हंगामे के बाद लाइनमैन पर धार 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के  ग्राम आजनी टपरिया का है। बताया गया कि गांव में 8 दिन बिजली आर्पूर्ति ढप पड़ी हुई थी। ग्रामीणों द्वारा कई बार लाइनमैन से इसकी शिकायत की, पर वह बार कोई न कोई बहाना बनाकर टाल रहा था। इसी बीच गांव के एक युवक अरविंद सिंह लोधी (28) ने लाइनमैन जनार्दन त्यागी को फोन पर  कहा कि हमारे गांव एवं घर की लाइट पिछले कई दिनो से बंद है और केबिल में कई जगह  कट लगे हुए हैं, जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लाइनमैन त्यागी ने कहा कि लाइट अभी बंद है तुम खुद काम कर लो। अरविंद  केबिल को जोड़ने का कार्य कर रहा था तभी करीब 10 मिनिट बाद बिजली चालू होने से अरविंद को करंट लग गया और वह तार में चिपक गया। 
विज्ञापन


 तब उसके भाई और गांव के पदम सिंह लोधी व चचेरेभाई हिम्मत सिंह लोधी ने लकड़ी के सहारे अरविन्द को केबिल से दूर किया और बटियागढ़ अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि लाइनमैन जनार्दन त्यागी की लापरवाही से मेरे भाई अरविन्द की  करंट लगने से मौत हुई है।  यदि जनार्दन त्यागी ने ग्रामीणों  की शिकायत पर सुधार  दिया होता तो इस प्रकार का हादसा नहीं होता। जनार्दन त्यागी जब से आजनी फीडर में पदस्थ है तब से हम लोगो को लाइट के लिए  बहुत परेशान करता है। हम लोग जब भी कोई शिकायत करते हैं तो वह ध्यान नहीं देता और  हमेशा शराब के नशे में रहता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में परिजन थाने पहुंचे और लाइनमैन पर मामला दर्ज करने की मांग की। काफी देर हंगामा किया। तब बटियागढ़ थाना  एसआई  सोनाली जैन  ने मामले को संज्ञान में लेते हुए लाइनमैन पर धारा 304 का  मामला दर्ज किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed