{"_id":"6408961b6ce24a9cad0e3d33","slug":"damad-killed-saas-and-sasur-in-mandla-double-murder-in-mp-hindi-news-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मंडला में होली पर डबल मर्डर, दामाद ने लाठी से पीट-पीटकर की सास और ससुर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मंडला में होली पर डबल मर्डर, दामाद ने लाठी से पीट-पीटकर की सास और ससुर की हत्या
Wed, 08 Mar 2023 07:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 08 Mar 2023 07:35 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मंडला में एक दामाद ने सास-ससुर की हत्या कर दी। उसका अपने ससुर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में होली पर एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। यहां एक दंपति की उसके दामाद ने ही लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने दंपति को तब तक पीटा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। बताया जा रहा है कि दामाद का उसके ससुर से विवाद हुआ था जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि होली पर दामाद अपने ससुराल आया था। इस दौरान उसका ससुर के साथ उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे गुस्साए दामाद ने ससुर को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर उसकी सास भी वहां आ गई और पति को बचाने का प्रयास करने लगी। इस पर आरोपी दामाद ने दोनों को डंडे से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। आरोपी ने दोनों को तब तक पीटा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
