फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dalit woman who converted back to Hinduism is being threatened by Christian missionaries in Damoh

Damoh: वापस हिंदू धर्म अपनाने वाली दलित महिला को ईसाई मिशनरी के लोग दे रहे धमकी, एसपी को सौंपा ज्ञापन

Sat, 19 Nov 2022 02:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 19 Nov 2022 02:40 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले से धर्मांतरण का बड़ा मामला सामने आने के बाद अब मामले में रोजाना खुलासे हो रहे हैं। वापस हिंदू धर्म अपनाने वाली दलित महिला ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही ईसाई मिशनरियों पर धमकी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Dalit woman who converted back to Hinduism is being threatened by Christian missionaries in Damoh
वापस हिंदू धर्म अपनाने वाली दलित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के दमोह निरीक्षण में धर्मांतरण का मामला उजागर होने के बाद 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं अब इस मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। देहात थाने के मड़ाहार गांव में रहने वाली उमा अहिरवार ने वापस हिन्दू धर्म अपना लिया, जिसके बाद उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिसकी शिकायत दमोह एसपी से की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि जब वो एसपी कार्यालय में शिकायत करने आ रही थी, तभी एसपी कार्यालय परिसर में दिल्ली और केरल के दो लोगों ने उसे धमकी दी। महिला की शिकायत सुनने के बाद एसपी ने कहा है कि जो जांच अभी चल रही है, इस आवेदन को भी उस जांच में शामिल किया जाएगा और सीएसपी अभिषेक तिवारी को जांच दी गई है।
विज्ञापन


जांच में क्या हुआ...
दमोह में मिड इंडिया क्रिश्चियन सर्विसेज की ओर से संचालित छात्रावास की जांच करने के लिए राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष दमोह पहुंचे थे। जिन्होंने देहात थाना में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से धर्मांतरण किया जा रहा है। इसके बाद मड़ाहार में रहने वाली उमा अहिरवार अपने पति और करीब चार परिवारों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया, मेनन थॉमस नाम के एक व्यक्ति ने साल 2013 में उनका धर्मांतरण कराया था। उस समय उन्हें कुछ पैसे भी दिए थे, जो अब वह वापस मांग रहे हैं। उन लोगों कहना है कि यदि आप चर्च नहीं आओगे तो चार गुना पैसा वापस करना पड़ेगा। महिला का कहना है कि उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। महिला के साथ विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी एसपी के पास पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी दी।


एसपी डीआर तेनीवार ने कहा, इस मामले की जांच सीएसपी अभिषेक तिवारी कर रहे हैं। महिला ने धमकी मिलने की शिकायत की है, उसकी भी जांच की जाएगी। एसपी कार्यालय परिसर में यदि किसी व्यक्ति के द्वारा महिला को धमकाया गया है तो सीसीटीवी फुटेज देख कर आरोपियों की पहचान भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed